ऋषिकेश। जनपद टिहरी गढ़वाल के नीर गड्डू तपोवन स्थित क्यारा गांव में ग्रेट गंगा वैली होटल के निकट गहरी खाई में गिर कर एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह शौच करने गए एक व्यक्ति ने 108 को इसकी जानकारी दी और युवक का शव खाई से निकाला।
जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने बुधवार की अलसुबह 3 बजे आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी कि ग्रेट गंगा वैली होटल क्यारा गांव नीर गड्डू तपोवन के निकट गहरी खाई में एक युवक पड़ा है। जिसकी सूचना पर आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खाई में गिरे युवक को निकाला। उसे राजकीय चिकित्सालय में लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अनूप (32 वर्ष) नवीन गल्ला मंडी के सामने लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने खाई में गिरे युवक को उस समय देखा जब वह सुबह शौच के लिए गया था। अस्पताल प्रशासन ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
दो तिहारी बहुमत न होने से कांग्रेस के हाथ से जाएगी राज्यसभा सीट
Wed Mar 16 , 2022
देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद दो तिहाई बहुमत न पाने के कारण अब कांग्रेस के हाथ से प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट भी जाने वाली है। जुलाई महीने में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद चुनाव होना […]

You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018

