HTML tutorial

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिये बंद कर दिये गये केदारनाथ धाम के कपाट

Pahado Ki Goonj

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिये बंद कर दिये गये केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून ।

केदारनाथ धाम के कपाट आज दिनांक 23 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार) की प्रातः 8ः20 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद कर दिये गये हैं।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज प्रातः 4 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ की गयी थी ।

कपाट बन्द होने के अवसर पर. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी विजय थपलियाल सहित तीर्थ पुरोहितगण व धाम में पहुंचे श्रद्धालुगण रहे।

चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे है। धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री ने सभी तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने तक 1768795 ( सत्रह लाख अड़सठ हजार सात सौ पिचानबे) तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये है। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा को छोड़ दे तो कुल मिलाकर केदारनाथ यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रही है।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए भी यात्रियों को को प्रोत्साहित किया जायेगा और शीतकाल में केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इधर, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली अपने धाम से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंच गई है। शुक्रवार को डोली रामपुर से रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और शनिवार 25 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ जी की पंच मुखी डोली गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी।

Next Post

भैया दूज के पावन पर्व शीतकाल के लिए बंद किये गए यमुनोत्री धाम के कपाट ।

भैया दूज के पावन पर्व शीतकाल के लिए बंद किये गए यमुनोत्री धाम के कपाट ।   शीतकाल में खरसाली होंगे मां यमुना के दर्शन ।   बडकोट । मदन पैन्यूली। विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ […]

You May Like