HTML tutorial

उत्तरकाशी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान ।

उत्तरकाशी ।

जिले में बुधवार दोपहर अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों के नुकसान की सूचना एवं दोबाटा और खरादी में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र को मिलते ही जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने तहसील स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। तथा अवरूद्ध सड़क मार्ग को तत्काल यातायात के लिए सुचारू करने और फसलों के क्षति के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

    एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि यमुनोत्री नेशनल हाइवे के खरादी व दोबाटा के पास सड़क मार्ग पर मलबा आ गया था जिसे हटा दिया गया और सड़क मार्ग को सुचारू किया गया है। इसके अतिरिक्त गीठ पट्टी,ओजरी,ठकराल,उपराड़ी, कन्सेरु सहित अन्य क्षेत्रों में अतिवृष्टि के साथ ओलावृष्टि हुई है,जिससे फसलों को आंशिक क्षति पहुँची है। क्षति का आकलन करने हेतु राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।

एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरवां गांव में बारिश का पानी दो आवासीय भवनों में प्रवेश कर गया, जिसके चलते प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी ने बताया कि साल्ड क्षेत्र में तीव्र ओलावृष्टि के कारण आलू की फसल एवं फलदार वृक्षों के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है।
इसके अतिरिक्तनेताला के ग्राम सिरोर में आकाशीय बिजली गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो गायों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है।

एसडीएम पुरोला मुकेश चंद रमोला ने बताया कि अतिवृष्टि से कोई जनहानि नही हुई है। फसल क्षति की सूचना प्राप्त हुई है उसका सर्वे कराया जाएगा।

Next Post

शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज '१००८ʼ का आगमन सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में हो रहा है

  हर हर महादेव। धर्म प्रेमी बन्धुओं एकादशी २३ मई प्रात: ९ बजे परमाराध्य परमधर्माधीश अन्नंत श्री विभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ‘१००८ʼ का आगमन सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा में हो रहा है ,श्री रामा गौ शाला का शुभारंभ करके, सूरूजपुरा (रणवीरपुर) लोहारा वहां भी १२ […]

You May Like