, भराड़ीसैंण। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के ठीक अगले दिन यानी आज प्रदेश उत्तराखंड सरकार भराड़ीसैंण में होली के रंग में रंग गई। आज विधान भवन सहित आसपास के क्षेत्रों में रंग खेला गया। हालांकि होली 10 मार्च को है। सियासी जंग की जीत की खुशी में डूबी भाजपा सरकार आज होली के रंगों में भी रंगी हुई नजर आई।गैरसैंण के समर्थकों, शांत होने वाले आंदोलनकारियों के साथ सरकार ने फाग खेला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से यह आदेश जारी किया गया था।होली 10 मार्च की है और सत्र के समाप्त होने के बाद वैसे भी सरकार ने रंगों का टीका सबको लगाना ही था। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद रंग खेलने के लिए सरकार ने इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा।
अब स्थायी राजधानी पर महाभारत
Thu Mar 5 , 2020
देहरादून। भले ही सूबे की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण को सूबे की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दो राजधानी के फार्मूले पर मुहर लगा दी गयी हो लेकिन उनकी इस पहल के साथ ही अब स्थायी राजधानी के मुद्दे पर महाभारत शुरू हो गयी है। विशुद्ध […]

You May Like
-
प्रेसकल्ब देहरादून के चुनाव की वोटिंग चल रही है
Pahado Ki Goonj December 30, 2017

