HTML tutorial

सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत
नैनीताल। मानसून में सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सांप के काटने से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हुई है।
नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या में खेत में गई एक युवती को सांप ने काट लिया। परिजन युवती को लेकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है किडालकन्या निवासी मंजू बुंगियाल (17) पुत्री कैलाश बुंगियाल रोजाना की तरह खेत में चारा काट रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।
मंजू इंटर कॉलेज भोलपुर में कक्षा 11वीं छात्रा थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। रेंजर गौला रेंज हरीश टम्टा ने बताया कि वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को मुआयना दिया जाएगा। विभाग की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं रानीखेत निवासी महिला की सर्पदंश से इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। मेडिकल पुलिस ंस्टेशन इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि रानीखेत के विशालकोट निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना देवी पत्नी 8 अगस्त को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर पर काट लिया। परिजन उसे अल्मोड़ा लेकर एसटीएच पहुंचे, जहां महिला की मौत हो गई.शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।फोटो डी 1
बड़ा हादसा टला, भूस्खलन जोन में बस फिसली, दहशत में आए यात्री
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। भटवाड़ी के पास स्थित भूस्खलन जोन में हरिद्वार जा रही रोडवेज बस अचानक फिसल गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों की सांसें थम सी गईं।बताया जा रहा है कि बस भटवाड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी, तभी मार्ग पर जमा मलबा और फिसलन के कारण बस का पिछला टायर सड़क से बाहर लटक गया।
इधर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से हर्षिल घाटी का पैदल संपर्क भी कट गया है। सोमवार को डबराणी के पास ध्वस्त सड़क को फिर से तैयार करने के दौरान भागीरथी में गिरी पोकलैंड मशीन के कारण डबराणी पुल और सोनगाड़ के बीच पैदल मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
इस मार्ग को बनाने के लिए वन विभाग और बीआरओ की टीम डबराणी मोटर पुल के पास पहुंची है। जहां पर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में खड़ी पहाड़ी पर पैदल आवाजाही लिए बटिया तैयार की जानी है।फोटो डी 2
आपदाः आठ जगहों पर दिए कैडेवर डॉग्स ने संकेत, खोदाई करते निकला पानी
उत्तरकाशी। एनडीआरएफ के कैडेवर डॉग्स (शव खोजी कुत्ते) ने आठ जगह सूंघकर संकेत दिए। यहां खोदाई शुरू हुई तो नीचे से पानी निकल आया, जिससे वहां काम रोकना पड़ा। अब यहां ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) से ग्राउंड जीरो की स्कैनिंग की जा रही है। इस राडार की तरंगों से मलबे में दबे भवनों की खोज की जाएगी। इसके बाद जहां से सही दिशा में संकेत मिलेंगे वहीं पर खोदाई की जाएगी।
उधर धराली में राहत-बचाव दलों का खोज, बचाव अभियान जारी रहा। धराली में एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम के साथ इंसीडेंट कमांड पोस्ट स्थापित हो गई है। आपदा प्रभावित क्षेत्र को इंसीडेंट कमांडर ने सेक्टर में बांट दिया है। वहीं, अब तक आपदा प्रभावित क्षेत्र से करीब 1300 लोगों को निकाला जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि फंसे हुए करीब सभी लोगों को निकाल लिया गया है।
इसमें सेक्टर-ए की जिम्मेदारी एनडीआरएफ, सेक्टर-बी की जिम्मेदारी सेना, सेक्टर-सी की जिम्मेदारी एसडीआरएफ, सेक्टर-डी की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी गई है। रोड सेक्टर की जिम्मेदारी लोनिवि, बीआरओ तथा बीजीबी रुड़की को सौंपी गई है। सोमवार कासे 635 पैकेट सूखे राशन के भेजे गए हैं।

आगे पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म के अन्य दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
हरिद्वार। नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म व उसकी हत्या की कोशिश करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर संरक्षण में ले किया है। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त को धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने थाना पथरी में तहरीर देकर बताया गया था कि उन्ही के गांव के अरविन्द व अन्य 2 युवकों ने उनकी नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर पोक्सो एक्ट सहित सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। अलग अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही पुलिस टीम ने घटना के मुख्य आरोपी अरविन्द को पहले ही 10 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह दोनो नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लेते हुए उन्हे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है।
आगे पढ़ेंखराब मौसमः बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक
चमोली। मौसम विभाग के राज्य में अलर्ट को देखते हुए बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है।जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोन पर 24 घंटे जेसीबी व पोकलेन मशीनें तैनात की गई है ताकि मार्ग बंद होने पर इन्हें तुरंत खोला जा सके। साथ ही पुलिस, लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को लगातार अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
आगे पढ़ें
अपनी प्रेमिका के संग चलती ट्रेन के आगे कूदा तीन बच्चों का पिता,मौत,युवती गंभीर
हरिद्वार।  रुड़की में पिछले एक सप्ताह से घर से फरार एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ पटरी पर दौड़ रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।  बताया जा रहा है कि मृतक युवक तीन बच्चों का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की हालत गंभीर बनी है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र में दो परिवार उत्तर प्रदेश से आकर रहने लगे थे, बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के युवक युवती में प्रेम प्रसंग हो गया। युवक पहले से ही शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था। वहीं पिछले सप्ताह दोनों उस वक्त घर से फरार हुए, जब युवती की सगाई होने वाली थी। तभी से दोनों के परिवार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। वहीं सोमवार को दोनों ने रुड़की के रहीमपुर गांव स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जिसमें युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसी के साथ पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ें सांप के काटने से दो महिलाओं की मौत
नैनीताल। मानसून में सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सांप के काटने से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हुई है।
नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या में खेत में गई एक युवती को सांप ने काट लिया। परिजन युवती को लेकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है किडालकन्या निवासी मंजू बुंगियाल (17) पुत्री कैलाश बुंगियाल रोजाना की तरह खेत में चारा काट रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।
मंजू इंटर कॉलेज भोलपुर में कक्षा 11वीं छात्रा थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। रेंजर गौला रेंज हरीश टम्टा ने बताया कि वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को मुआयना दिया जाएगा। विभाग की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं रानीखेत निवासी महिला की सर्पदंश से इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। मेडिकल पुलिस ंस्टेशन इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि रानीखेत के विशालकोट निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना देवी पत्नी 8 अगस्त को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके पैर पर काट लिया। परिजन उसे अल्मोड़ा लेकर एसटीएच पहुंचे, जहां महिला की मौत हो गई.शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

आगे पढ़ें
आपदाः आठ जगहों पर दिए कैडेवर डॉग्स ने संकेत, खोदाई करते निकला पानी
उत्तरकाशी। एनडीआरएफ के कैडेवर डॉग्स (शव खोजी कुत्ते) ने आठ जगह सूंघकर संकेत दिए। यहां खोदाई शुरू हुई तो नीचे से पानी निकल आया, जिससे वहां काम रोकना पड़ा। अब यहां ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) से ग्राउंड जीरो की स्कैनिंग की जा रही है। इस राडार की तरंगों से मलबे में दबे भवनों की खोज की जाएगी। इसके बाद जहां से सही दिशा में संकेत मिलेंगे वहीं पर खोदाई की जाएगी।
उधर धराली में राहत-बचाव दलों का खोज, बचाव अभियान जारी रहा। धराली में एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम के साथ इंसीडेंट कमांड पोस्ट स्थापित हो गई है। आपदा प्रभावित क्षेत्र को इंसीडेंट कमांडर ने सेक्टर में बांट दिया है। वहीं, अब तक आपदा प्रभावित क्षेत्र से करीब 1300 लोगों को निकाला जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि फंसे हुए करीब सभी लोगों को निकाल लिया गया है।
इसमें सेक्टर-ए की जिम्मेदारी एनडीआरएफ, सेक्टर-बी की जिम्मेदारी सेना, सेक्टर-सी की जिम्मेदारी एसडीआरएफ, सेक्टर-डी की जिम्मेदारी आईटीबीपी को सौंपी गई है। रोड सेक्टर की जिम्मेदारी लोनिवि, बीआरओ तथा बीजीबी रुड़की को सौंपी गई है। सोमवार कासे 635 पैकेट सूखे राशन के भेजे गए हैं।

Next Post

उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को नोटिस*।

*उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को नोटिस*।   – *दूसरे चरण में उत्तराखण्ड के 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर.यू.पी.पी.) को दिया गया नोटिस* देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। बीते 9 […]

You May Like