देहरादून। जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी में देर रात एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। जबकि सात अन्य घायल हो गए। मौके पर पहंुची एसडीआएफ की टीम ने सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात 10 बजकर 45 मिनट पर भटवाड़ी के द्वारी-पाही मोटर मार्ग पर शादी से लौट रही एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 10 टीए 0403 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में 9 लोग सवार थे। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसक हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने देर रात में ही राहत-बचाव कार्य किया गया। राहत बचाव कार्य करते वक्त एक स्थानीय फिसल गया और घायल हो गया। घायलों को 108 के जरिए अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर और अन्य सात घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में दो गंभीर घायलों की मौत हो गई। बाकी सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर देर रात डीएम आशीष चैहान भी घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक गोपाल रावत ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
दुनिया में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी, देश में आए 78.6 अरब अमेरिकी डॉलर
Fri Nov 29 , 2019
संयुक्त राष्ट। भारत विश्व में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश बना हुआ है जिसके विभिन्न देशों में 1.75 करोड़ प्रवासी हैं। देश को विदेशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा भेजी गयी सबसे अधिक 78.6 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त हुई। यह बात संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी […]

You May Like
-
इंडोनेशिया में222लोगों की सुनामी से मौत
Pahado Ki Goonj December 24, 2018