HTML tutorial

पिता ने युवती को गंगनहर में धक्का देकर मारडाला

Pahado Ki Goonj

The father killed the girl by pushing her into the Ganga canal

पिता ने युवती को गंगनहर में धक्का देकर मारडाला
हरिद्वार। देर रात मंगलौर थाना क्षेत्र में सिडकुल निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्ष की पुत्री को गंग नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। युवती की तलाश में गंगनहर में सर्च आपरेशन चलाया गया किन्तु अभी उसका कुछ पता नही चल पाया है।जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात कारणों ने अपनी बेटी को गंगनहर में धक्का दे दिया। जिसे देखते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और वारदात को अन्जाम देने के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोप पिता को घर दबोचा। उसके बाद युवती की तलाश में पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया किन्तु उसका कुछ पता नही चल सका।
गंग नहर में धक्का दिए जाने के बाद लापता युवती का नाम प्राची है और उसकी उम्र 18 साल है।आरोपित पिता का नाम प्रदीप धीमान निवासी ढालू वाला थाना सिडकुल है। पुलिस आरोपी से इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है।

आगे पढ़ें

प्रत्याशी के निधन से क्षेत्र में ग्रामप्रधान पद का चुनाव स्थिगित
चमोली। विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत स्ट्रांग रूम तैयार जानिए अन्य समाचार

टिहरी/दिनांक 20 जुलाई, 2025 ‘‘त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत स्ट्रांग रूम तैयार।‘‘ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु जनपद के विभिन्न ब्लाॅक क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन सामाग्री रखने हेतु स्ट्रांग रूम तैयार कर लिये गये हैं। विकास […]

You May Like