टैटू आर्टिस्ट ने की आत्महत्या,पुलिस कर रही मामले की जांच
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में एक टैटू आर्टिस्ट ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुमारबाड़ा निवासी गगन प्रजापति ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की छानबीन की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की. लेकिन फिर भी गगन के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी यह नहीं पता चला है कि आखिरकार गगन ने आत्महत्या क्यों की। अभी तक की जांच में यही पता चला है कि गगन बेहद ही खुश मिजाज और मिलनसार व्यक्ति था. गगन के इस कदम से परिजन सदमे में हैं।
आगे पढ़े
चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में चोरी की वारदातद को अंजाम देने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने टी स्टेट हरबंसवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बसंत विहार में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इंजीनियरिंग एनक्लेव निवासी सौरभ गुप्ता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर घर से कीमती सामान, ज्वेलरी, नगदी और दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार थाना बसंत विहार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास और आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले।
इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर टी स्टेट हरबंसवाला के पास से एक संदिग्ध शख्स को रोककर चेक किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित ठाकुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक गुलाबी रंग के बैग से चोरी की नकदी, जेवरात और अन्य सामान मिले।
आगे पढ़े
एसपी उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री रुट लैंड-स्लाईडिंग जोन का निरीक्षण

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल नेे यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। सोमवार को यहां पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न लैण्डस्लाईड जोन का निरीक्षण करते वहां पर सुरक्षात्मक उपाय का जायजा लिया गया। डेंजर जोन मे कार्यरत पुलिस व अन्य एजेन्सियों को कार्मिकों अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने तथा सुरक्षित यातायात प्रबन्धन के निर्देश दिये गये। बरसात के मध्यनजर ऐसे स्थलों पर सतर्कता तथा सजगता के साथ कार्य करने की हिदादत दी गयी। पुलिस बल को अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाईडिंग तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने के निर्देश दिये गये। पिछले 1कृ2 दिन से लगातार बारिश से यमुनोत्री हाइवे पर कई जगह पर भू-स्खलन/लैंडस्लाईड तथा हाईवे वाश आउट हो गया है, ऐसे स्थलों का निरीक्षण करते हुये एसपी उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा वहां पर सुरक्षत्मक प्रबन्धन का जायजा तथा आंकलन किया गया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सिलाई बैंड के पास हुये अतिवृष्टि (भूस्खलन) स्थल के निरीक्षण हेतु रवाना हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आगे पढ़े
पत्थर और पेड़ गिरने से प्राचीन शिवलिंग क्षतिग्रस्त

हरिद्वार। उत्तराखंड में मॉनसूनी बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह पहाड़ से पेड़ और पत्थर गिर जाने से भीमगोड़ा के प्राचीन कुंड में स्थित शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया।
हरिद्वार में स्थित प्राचीन भीमगोड़ा कुंड पर बने मंदिर के पुजारी रत्न लाल ने बताया कि सुबह अचानक पहाड़ के ऊपर से पत्थर और पेड़ गिरे, जिससे मंदिर के भवन को नुकसान पहुंचा। इस वजह से कुंड में मौजूद प्राचीन शिवलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हरकी पैड़ी के नजदीक स्थित भीमगोड़ा टैंक हरिद्वार का एक मुख्य पर्यटक आकर्षण है। इस कुंड के पास प्राचीन भीमगोड़ा कुंड मंदिर है। कहते हैं कि यहां पर पांडवों ने एक रुद्राक्ष रखकर ध्यान किया था और उस रुद्राक्ष में से 11 शिवलिंग निकले थे. इसे गुप्त गंगा भी कहा जाता है। हरिद्वार में भीमगोड़ा कुंड इसे इसलिए कहते हैं कि जब पांडव स्वर्ग जा रहे थे, जब यहीं पर भीम ने श्रीकृष्ण के कहने पर अपना घुटना भूमि पर मार दिया था, जिससे यह कुंड निर्मित हो गया था। यह भी कहा जाता है कि द्रौपदी का प्यास लगी थी तो यही पर भीम ने अपना घुटना मारकर पानी निकाल दिया था।
आगे पढ़े
चाय बागान की जमीन खरीद-फरोख्त पर रोक बरकरार
नैनीतान। हाईकोर्ट ने देहरादून में चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक महरा की खण्डपीठ ने पूर्व में लगी रोक को जारी रखते हुए सरकार से जवाब पेश करने को कहा है।
याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि पूर्व में भी कोर्ट ने सरकार को जवाब पेश करने का समय दिया था, लेकिन अभी तक जवाब पेश नहीं किया गया। इसलिए खरीद फरोख्त पर लगी रोक को आगे बढ़ाया जाये और सरकार को जवाब पेश करने के निर्देश दिए जाएं। देहरादून के विकेश सिंह नेगी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सरकार में निहित जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। जनहित याचिका में कहा गया कि राजा चंद्र बहादुर सिंह की जमीन जो सर प्लस लैंड है, उसको 1960 में सरकार में निहित करा जाना था, लेकिन लाड़पुर, नथनपुर और रायपुर समेत अन्य जमीन को भूमाफियाओं द्वारा बेचा जा रहा है। याचिका में कहा गया कि करीब 350 बीघा जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जाए, ये जमीन सरकार तत्काल अपने कब्जे में ले और जमीन खरीदने और बेचने वालों पर कार्रवाई हो. बता दें कि उत्तराखंड में इससे पहले भी अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के लिए कई मामले सामने आ चुके है। सरकार की तरफ से भी लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
आगे पढ़े
ई-रवन्ना में छेड़छाड़ कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। ई-रवन्ना में छेड़छाड़ कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से इस धोखाधड़ी में प्रयुक्त इलैक्ट्रॉनिक्स उपकरण बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज मौ. काजिम रजा प्रभारी खान अधिकारी/खान निरीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि विनय कुमार बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर श्यामपुर कांगड़ी, तहसील व जिला हरिद्वार, ट्रकध् डम्पर संख्या यूके 14 सीए कृ9889 का वाहन चालक नाम पता अज्ञात एवं स्वामी पार्टनर मै. महादेव गंगे स्टोन क्रेशर, समसपुर कटेबड़ थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार द्वारा ईकृरवन्ना छेड़छाड़ कर फर्जी ईकृरवन्ना बनाया गया, जिससे राजस्व की क्षति होने व उक्त रवन्ना स्वीकार न होने पर उनके ऊपर रायल्टी पैनेल्टी होने के सम्बन्ध में थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक अंजना चैहान द्वारा विवेचना में त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे से भी कम समय में घटना में सम्मिलित आरोपियों विनय पुत्र हेमराज सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर निकट रविदास मंदिर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, संजय उर्फ संजू पुत्र कशमीरी सिंह निवासी पीलीपडाव थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार व नकुल पुत्र स्व. रामपाल निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त इलैक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी बरामद किये गये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भ्ेोज दिया गया है।
आगे पढ़े
चारधाम यात्राः हालात के मुताबिक यात्रा चलाएंगे जिलों के डीएम,गढ़वाल कमिश्नर ने दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है, तो बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। रविवार को मौसम को देखते हुए चार धाम यात्रा पर 24 घंटे की रोक लगाई गई थी। लेकिन सोमवार सुबह 8 बजे रोक हटा दी गई। अब चार धाम यात्रा चल रही है. लेकिन मौसम बिगड़ने, लैंडस्लाइड के हालात में फैसला लेने का अधिकार जिलों के डीएम, एसएसपी को दे दिया गया है।
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि सोमवार सुबह समीक्षा के बाद दिए फैसला लिया गया। अब जिलों के डीएम हालात के मुताबिक यात्रा चलाएंगे। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और मौसम खराब होने पर अगर यात्रा रोकी जाती है, तो यात्रियों के लिए होल्डिंग पॉइंट्स पर रुकने की व्यवस्था की जाए।
आगे पढ़ें
कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब सहित तीन गिरफ्तार
देहरादून। अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम ऋषिकेश व प्रवर्तन दल द्वारा अलगकृअलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रभागा एवं चंद्रेश्वर नगर में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करके 1 पेटी देसी शराब माल्टा के साथ रमिता निवासी चंद्रेश्वर नगर एवं डेढ़ पेटी विदेशी शराब कमलेश जोशी निवासी चंद्रभागा से बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।वहीं दूसरी आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा देर रात मनसा देवी ऋषिकेश क्षेत्र में 56 पाउच के भीतर भरी 84 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी मनसा देवी गुमानीवाला निवासी अमरजीत कौर पत्नी इंदर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान आबकारी सिपाही, अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, हेमंत, राकेश, दीपा ,आशीष चैहान सम्मिलित रहे।
फोटो 5
गंगोत्री राजमार्ग पर आया मलबा, मार्ग अवरूद्ध
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नलूणा, नेताला, रतूडी सेरा आदि में मलवा, पत्थर व दलदल होने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया।
आज यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नलूणा, नेताला, रतूड़ी सेरा आदि पर मलवाध्पत्थरध्दलदल होने के कारण के अवरुद्ध है। मार्ग को सुचारु करने का कार्य गतिमान है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड और ओजरी के बीच दो जगह हाइवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कराण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य गतिमान है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है। इसके अतिरिक्त यमुनोत्री हाईवे स्थान ब्रह्मखाल, महरगाँव के पास मलवा आने से अवरुद्ध है, सुचारु करने का कार्य जारी है।
फोटो डी 3
महेंद्र भट्ट दोबारा निर्विरोध बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष, किया नामांकन
देहरादून। भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा लंबे समय से चर्चाओं के केंद्र में बने इस सवाल का जवाब जानने के लिए अब कल तक का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सोमवार को भाजपा मुख्यालय में चली चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयावधि 4 बजे तक महेंद्र भटृ के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी के द्वारा अपना नामांकन पत्र नहीं भरा गया। जिसके कारण यह तय हो गया है कि महेंद्र भटृ एक बार फिर प्रदेश भाजपा के मुखिया होंगे। महेंद्र भटृ राज्य के पहले निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष होंगे जिन्हें दूसरे कार्यकाल का मौका मिला है।
महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उनको मदन कौशिक के स्थान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे। इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी. 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया.बीजेपी के कद्दावर नेता हैं महेंद्र भट्टरू महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। वो अपने बेलाग बयानों के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ। भट्ट का राजनीतिक करियर 1991 में शुरू किया था। 1991 से 1996 तक महेंद्र भट्ट एबीवीपी यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहसचिव रहे। 1994 से 1998 तक वो एबीवीपी में टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान किए गए उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने 1998 में भट्ट को बीजेपी युवा मोर्चा का सचिव बनाया।
बीजेपी युवा मोर्चा सचिव पद के बाद महेंद्र भट्ट राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ते चले गए। 2000-2002 तक वो बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें 2002-04 तक बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहने का अवसर मिला। महेंद्र भट्ट की राजनीतिक पारी ने तब बड़ा उछाल मारा। जब पार्टी ने राज्य के पहले विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट को विधायक का टिकट दिया। भट्ट 2002 में नंदप्रयाग से बीजेपी विधायक चुने गए। इस बीच कुछ असफलताओं के बीच 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से विजय हासिल की।
फोटो डी 2
बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, आवाजाही बंद
चमोली। सोमवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी। सड़क बन्द होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
फोटो डी 1
मानसून सक्रिय होने के बाद बिजरानी और सीतावनी जोन पर्यटकों के लिए बंद
रामनगर। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन जोनों को पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध बिजरानी जोन और रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन को सोमवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
इन जोनों में हर साल मानसून सीजन के दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और रास्तों के खराब होने की वजह से पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। इससे पहले ही रामनगर वन प्रभाग के भंडारपानी और कालाढूंगी पर्यटन जोन को 26 जून से बंद कर दिया गया था। इसी कड़ी में अब कॉर्बेट फॉल और बाराती रौ को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि पर्यटकों के लिए कुछ जोन अब भी खुले रहेंगे। कॉर्बेट पार्क के ढेला, झिरना, गर्जिया और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन डे सफारी के लिए खुले हैं और मानसून में भी इनमें सीमित पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी।


