रुद्रप्रयाग। सुपर स्टार रजनीकांत मंगलवार सुबह बाब केदारनाथ के दर्शन किए। वह रात्रि विश्रम के लिए देर शाम जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 11 किमी दूर तिलबाड़ा पहुंचे थे। यहां वह जीएमवीएन के अतिथिगृह में ठहरे हुए हैं। रजनीकांत के साथ आए उनके साथी एस.हरि ने बताया कि वे बदरीनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे।
गौरतलब है कि सुपर स्टार रजनीकांत ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती को अपना सब-कुछ मानते हैं। फिल्म ‘दरबार’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों वह उत्तराखंड की दस-दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार रात वह बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ शीशमझाड़ी (ऋषिकेश) स्थित अपने गुरु के आश्रम पहुंचे। सोमवार को उन्होंने गुरु के कक्ष में करीब 15 मिनट ध्यान लगाया। आश्रम परिवार ने इस कक्ष को गुरु की याद में सहेजकर रखा हुआ है। आश्रम से बदरी-केदार यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने गुरु की समाधि पर भी ध्यान लगाया।
नगर निगम ने किया किया सिचाई विभाग की भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा
Tue Oct 15 , 2019
देहरादून। उत्तराखंड में अफसरशाही कितनी लापरवाही से काम करती है, इसकी बानगी ऋषिकेश में टिहरी विस्थापितों की कॉलोनी में हाल ही में देखने को मिली थी। उत्तराखंड पुनर्वास निदेशालय ने टिहरी बांध से विस्थापित हुए लोगों को जमीन का आवंटन ऋषिकेश में किया था। कमाल की बात यह है कि […]

You May Like
-
गलत रिपोर्ट से भारत की होगई किरकिरी
Pahado Ki Goonj January 25, 2018

