रुद्रपुर। अपने भाई की हत्या के आरोप में 10 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश अंसार को कुमाऊं एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी मुरादाबाद में रह रहा है। जिसे टीम ने दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसटीएफ कुमाऊं इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने 2011 में उधम सिंह नगर जनपद के थाना आईटीआई में अपने चार भाइयों के साथ मिलकर अपने पांचवें भाई अब्दुल खालिद की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीसरे भाई को वर्ष 2019 में एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी आफताब, अंजार हरिद्वार जेल में आजीवन कारवास की सजा काट रहे हैं। जबकि अजीम हल्द्वानी जेल में बंद है। वहीं, हत्याकांड को अंजाम देकर चैथा आरोपी अंसार अली उर्फ भूरा फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर चैथे आरोपी अंसार को जामा मस्जिद प्रेम वाली गली कस्बा पाकवाड़ा मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिल्ली और मुरादाबाद में छुप कर रह रहा था। एसटीएफ कुमाऊ इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को 10 साल बाद एसटीएफ कुमाऊं टीम ने मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी रखा गया था।
दस लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Thu Jul 1 , 2021
खटीमा। उधमसिंह नगर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान भी चला रहा है। गुरुवार को भी उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 10 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई है। […]

You May Like
-
पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल
Pahado Ki Goonj February 28, 2022
-
जानकीचट्टी में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
Pahado Ki Goonj September 11, 2022
-
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। किया
Pahado Ki Goonj March 14, 2023

