HTML tutorial

एस0पी0 ने कोतवाली उत्तरकाशी  में आयोजित की जनजागरुकता चौपाल ।

Pahado Ki Goonj

एस0पी0 ने कोतवाली उत्तरकाशी में  आयोजित की जनजागरुकता चौपाल ।

उत्तरकाशी ।

जनता और पुलिस के मध्य बेहतर सामंजस्य तथा कम्यूनिटी पुलिस के अंतर्गत आज 20 सितम्बर 2025 को *कोतवाली उत्तरकाशी पर जनजागरुकता चौपाल आयोजित की गयी।* कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल* द्वारा सीनियर सीटिजन व आमजनमानस को साईबर अपराध के प्रति सचेत करते हुये सभी को आजकल के डिजिटल जमाने में सचेत रहने तथा ऑनलाईन लेनदेन करते समय सतर्कता बरतने की हिदायत दी गयी ।  उनके द्वारा सानियर सीटिजन तथा जनता से सीधे संवाद कर उनकी शिकायत व समस्याओं को सुना गया, बेहतर पुलिसिंग हेतु सभी जनता के गणमान्य लोगों से सुझाव लिए गये। चौपाल में उपस्थित जनता के संभ्रान्त लोगों द्वारा उत्तरकाशी पुलिस के जनजागरुकता कार्यक्रम का स्वागत करते हुये नशे के विरुद्ध पुलिस के अभियान की प्रशंसा करते हुये एस0पी0से उत्तरकाशी में नशे को जड़ से खत्म करने की अपील की गई साथ ही शहर में ट्रैफिक से सम्बन्धित समस्याओं से भी अवगत कराया गया। एसपी महोदया द्वारा अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवाया गया शेष पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

*मुख्य आरक्षी शक्ति सिंह* द्वारा सभी को साइबर अपराधों व ऑनलाइन फ्रॉड जैसे- डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, फेक कॉल, मैसेज मेल, वॉइस क्लोलिंग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर बताया गया कि जागरुकता ही साइबर अपराधों का बचाव है, यदि आपको कोई अनजान व्यक्ति ऑनलाईन लोन दिलाने या किसी लॉटरी अथवा अन्य प्रकार का प्रलोभन देकर कॉल, मैसेज या ई-मेल करता है तो ऐसे  फर्जी कॉल, मैसेज अथवा लिंक से सावधान रहें बिना जानकारी के किसी लिंक को क्लिक करने से बचे, अपना ओटीपी पिन, बैंक सम्बन्धी व अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें  यदि किसी के साथ साइबर/वित्तीय ठगी हो जाती है, तो तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। *कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा कार्यक्रम में सभी सीनियर सीटिजन तथा जनता के लोगों का आभार व्यक्त करते हुये उनके द्वारा दिये गये सुझावों को आत्मसात करने तथा पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में पब्लिक फ्रैण्डली व बेहतर पुलिसिंग का भरोसा दिया गया।* *जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी भावना कैंथोला, निरीक्षक एलआईयू  दीपक रावत, सीनियर सीटिजन व गणमान्य लोग व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।*

Next Post

नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार ।

नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार । देहरादून: । यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिन ने बड़ा एक्शन लिया है. उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार […]

You May Like