देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल की संपत्ति कुर्क करने के लिए एसआइटी ने देहरादून में मुनादी कराई। नौटियाल जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो एसआइटी की उनकी संपत्ति कुर्क करेगी।
छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के खिलाफ देहरादून की एंटी करप्शन कोर्ट से गैर जमानती वारंट 20 दिन पहले जारी हुए थे। एसआइटी ने नौटियाल की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। इसके बाद एसआइटी ने नौटियाल की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए कोर्ट से अनुमति मांगी। चार दिन पहले कोर्ट ने नौटियाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई को हरी झंडी दिखा दी थी। उसके बाद एसआइटी की एक टीम देहरादून में बसंत विहार स्थित गीताराम नौटियाल के घर पहुंची।
टीम ने नौटियाल के घर पर नोटिस चस्पा करने के साथ-साथ ढोल के साथ आस-पास के क्षेत्र में मुनादी कराई। इसमें गीताराम नौटियाल से जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि नौटियाल जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट की अनुमति पर गीताराम नौटियाल के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। मुनादी भी कराई गई है। जल्द ही नौटियाल खुद को कानून के हवाले नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गए समाज कल्याण विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अनुराग शंखधर के खिलाफ ट्रायल की अनुमति मिल गई है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए अनुराग शंखधर के खिलाफ देहरादून की एंटी करप्शन कोर्ट में ट्रायल शुरू किया जाएगा।
राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे गांवों मिलेगी आर्थिक मदद
Sat Oct 19 , 2019
देहरादून। उत्तराखंड में कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व से सटे गांवों को आर्थिक मदद करने जा रही है। इसके तहत कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे 35 गांव इसमें शामिल किए गए हैं। […]
You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

