HTML tutorial

संदिग्ध परिस्थितियों में पीआरडी जवान की मौत

Pahado Ki Goonj

संदिग्ध परिस्थितियों में पीआरडी जवान की मौत
टिहरी। थाने के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीआरडी जवान की मौत की मौत हो गयी। मृतक के  परिजनों ने मौत मामले की जांच की मांग की है।
जिला मुख्यालय नई टिहरी में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पीआरडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल (38 वर्ष), पुजारगांव, प्रतापनगर का रहने वाला था। शनिवार को टिहरी अस्पताल पहुंचे परिजनों ने संदेह जताते हुए जांच की मांग करते हुए हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने परिजनों को समझाया. परिजनों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
मामले का संज्ञान लेते हुए टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी ने जांच की बात कही है। साथ ही पीआरडी जवान की पत्नी को नौकरी देने का भरोसा जताया है। टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद परिजन पीआरडी जवान के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुये। पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल बौराड़ी में करवाया गया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
बता दें पीआरडी जवान रोशन प्रसाद नौटियाल नई टिहरी में ड्यूटी पर तैनात था। शनिवार सुबह उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Next Post

Goodnews, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

  ❤️से प्रातःसमर्णीय गुरु भागवान कोटि कोटि नमन💐👏 जय धर्म सम्राट गुरु भाई पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य महाराज स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती १००८ महाराज की जय🌹🙏🏻🌹 https://www.facebook.com/share/18HAFX2RFC/ माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं आप शतायु से आगे देश के विकास मे अपनी सेवा […]

You May Like