रामनगर। सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तिथि का ऐलान होने के बाद जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दो दिवसीय दौरे पर रामनगर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव में लोग स्वर्गीय सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि के रूप में उनके भाई महेश जीना को जीत दिलाएंगे। रामनगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेश जीना की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सल्ट के दो दिवसीय दौरे पर वह रामनगर पहुंचे हैं। सल्ट को लेकर उनके द्वारा नीचे तक जाकर बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जो मन में भाव हैं, वह निश्चित रूप से जीना के प्रति जो एक लगाव का भाव था, उसके प्रति आज वहां की जनता और सुरेंद्र जीना के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में बहुत बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी को दे रही है। कौशिक ने कहा कि उनका एक मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों को जो कुछ समय पूर्व कह रहे थे कि जीना के सामने किसी भी प्रत्याशी को खड़ा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ समय ही शेष बचा है। आज उन लोगों का जो हृदय परिवर्तन हुआ है, उस हृदय परिवर्तन का भी वहां की जनता के मन में दुख है और गुस्सा भी है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को वह गुस्सा सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि के रूप में बहुत बड़ी जीत वहां की जनता जीना को समर्पित करने जा रही है। वहीं पुराने दायित्व धारियों के पद लिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह पद आगामी 2022 के चुनाव से पहले दोबारा से दायित्वधारियों को सौंपे जाएंगे।
आदेश जारीः दून में रात दस बजे से छह बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू
Sat Apr 10 , 2021
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू में सुबह छह बजे तक शहर में आवाजाही नहीं की जा सकेगी। आवश्यक सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। यह व्यवस्था […]

You May Like
-
लोकतंत्र के चार पाये में न्यायधीश, पत्रकार सारे आम मारे जारहे है, आप अब देश को किस ऒर लेजाना चाहते है, यह अर्जुन की भांति आपको शीघ्र निर्णय लेना हैआज निर्भिक पत्रकार आंदोलन के शिल्पी स्व कुवंर प्रशून की 12वी पुण्य तिथि पर सची श्रद्धांजलि पत्रकार बिरादरी को संघर्ष करने के लिए समर्पित आपके संघर्ष करने के लिए है, आज कुँवर प्रसून जैसे लोगो की जरुरत है
Pahado Ki Goonj July 15, 2018
-
भाजपा अध्यक्ष ने की विधानसभा विस्तारकों के साथ की बैठक
Pahado Ki Goonj December 26, 2021