देहरादून। माहे रमजान में इस बार भी गर्मी के बीच रोजेदारों की कठिन परीक्षा होगी। रोजों की शुरुआत का अशरा करीब साढ़े 14 घंटे का होगा लेकिन आखिरी अशरे तक पहुंचते-पहुंचते रोजे का समय करीब 48 मिनट बढ़ जाएगा। शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद की ओर से जारी किए गए रमजान के कैलेंडर के मुताबिक 25 अप्रैल को पहले रोजे की सहरी सुबह चार बजकर 15 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इसके बाद रोजा इफ्तार 14 घंटे 39 मिनट बाद शाम को छह बजकर 54 मिनट पर होगा। रमजान के 30वें रोजे में सहरी का वक्त सुबह तीन बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगा और रोजा इफ्तार शाम सात बजकर 12 मिनट पर होगा। यानी पहले रोजे की तुलना में आखिरी रोजा करीब 48 मिनट अधिक समय का होगा। मुफ्ती सलीम अहमद का कहना है कि रोजेदारों के लिए यह इबादतों का महीना होता है। इसमें पांचों वक्त की पाबंद नमाज के साथ ही रोजाना रात को ईशा की नमाज में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की जाती है।
गंगोत्री धाम रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे कपाट
Sat Apr 25 , 2020
उत्तरकाशी। (मदनपैन्यूली ) मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास से 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। 21 पुरोहित, जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में डोली रवाना हुई। डोली रात्री विश्राम भैरो घाटी में करेंगी। लॉकडाउन के चलते मां गंगा की डोली पहली बार […]

You May Like
-
सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी
Pahado Ki Goonj September 14, 2020