देहरादून। भाजपा की कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया है।
ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधासनभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं। हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से कभी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार हुई थी। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था। खंडूड़ी की हार से बीजेपी की सरकार बनते-बनते रह गई थी। उत्तराखंड में किस तरह महिलाओं की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है, इस लिहाज से इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती रही है. लेकिन, इस बार हाईकमान ने ऋतु खंडूड़ी को यह जिम्मेदारी है।
धामी लगातार दूसरी बार बने उत्तराखंड के सीएम, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Wed Mar 23 , 2022
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरा बार अवसर दिया गया हैै। […]

You May Like
-
जय ग्रुप ने मुख्य अभियन्ता को भेजे ज्ञापन
Pahado Ki Goonj February 15, 2019

