
पुरोला में मरोज महोत्सव का भव्य आयोजन ।
लोक संस्कृति की दिखी झलक ।
उत्तरकाशी । पुरोला ।
उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में जौनसार बाबर एवं जौनपुर समुदाय के लोगों द्वारा एक दिवसीय मरोज महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और बोली-भाषाओं को सहेजते हुए उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत समुदाय के लोगों द्वारा अपनी-अपनी स्थानीय बोली और भाषा में परिचय देने से हुई, जिससे सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश प्रस्तुत हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक लोक गीतों की मधुर धुनों पर प्रस्तुत तांदी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे जौनसारी, बाबरी एवं जौनपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियाँ महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहीं।
महोत्सव के दौरान जौनसार बाबर और जौनपुर क्षेत्र की लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत किया गया। लोक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय ने अपनी समृद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
अन्य कस्बों से आए लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे पंडाल में उत्सव का माहौल बना रहा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली।
इस अवसर पर अध्यक्ष देवराज तोमर सहित शीशपाल सिंह, सूरत सिंह चौहान, गंभीर तोमर, कांतिराम जोशी, सुनील रावत, आकाश रावत, ब्रह्मदत्त जोशी, सुनील थपलियाल, लाल सिंह, अब्बल राणा, राकेश चौहान, प्रदीप दयाल, सरदार चौहान, बलबीर सिंह, वंशिवर जोशी, बलबंत सिंह, दिनेश चौहान, नरेंद्र सिंह, आत्माराम जोशी, नरेंद्र नेगी, अनंत जोशी, गंगाधर, विपिन, सुनील विष्ट, अभय प्रताप, वीरेंद्र सिंह, डॉ. कपिल तोमर, चतर सिंह, निधि चौहान, प्रशांत भंडारी, शरवीर चौहान, राहुल सिंह, सुनील शाह, सतेंद्र सिंह, आनंद सिंह सहित परिवार संग दर्जनों लोग मौजूद रहे।


