HTML tutorial

पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पुरोला में जनसंवाद, एसपी उत्तरकाशी ने सुनीं जनसमस्याएँ ।

Pahado Ki Goonj

पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पुरोला में जनसंवाद, एसपी उत्तरकाशी ने सुनीं जनसमस्याएँ
पुरोला (उत्तरकाशी)।
“पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनता और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 8 फरवरी 2026 को थाना पुरोला में सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों की शिकायतें एवं समस्याएँ सुनीं तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई।
एसपी उत्तरकाशी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नशा, साइबर अपराध एवं महिला अपराध के प्रति समाज जितना जागरूक होगा, इन दुष्प्रवृत्तियों पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, ओटीपी साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया।
नशे की रोकथाम को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है और किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी।
थाना पुरोला का वार्षिक निरीक्षण
जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पुरोला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय एवं हवालात की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। साथ ही शस्त्रों एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों की हैंडलिंग क्षमता परखी गई तथा नियमित अभ्यास के निर्देश दिए गए।
थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएम पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण, लंबित माल मुकदमाती एवं विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। जवानों को जनता के साथ सभ्य व्यवहार एवं निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने की हिदायत दी गई।
उपस्थित रहे
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत, उ0नि0 अक्षु रानी, आशुलिपिक कैलाश शाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसंवाद कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव असवाल, उपेंद्र असवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष उमेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष सोनू कपूर, मां कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष मीना सेमवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

जैविक काली हल्दी का तेल 4बूंद सोते समय नाभि पर लगाने से शुगर कैंसर थायराइड, महिलाओं के पीरियड का दर्द और शरीर पुष्ट करने में नार्मल डिलेवरी करने के लिए लाभकारी है। प्रत्येक परिवार को इसका प्रयोग करना लाभ कारी है। मोबाइल no 7983825336 पर संपर्क कीजिएगा। खटीमा 8 फरवरी, […]

You May Like