हरिद्वार। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर हरकी पैड़ी और गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तड़के से ही पावन स्नान के लिए भक्त हरिद्वार के घाटों पर पहुंचें।
श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ् देने के बाद दान पुण्य किया। स्नान के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल से बड़ी तादाद में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे है। मेला क्षेत्र में कोरोना जांच और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30-30 टीमें गठित की हैं।
हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद कुशावर्त घाट पर जनेऊ संस्कार संपन्न कराया गया। हरकी पैड़ी और दूसरे घाटों पर पुलिस की कड़ी चैकसी रही। वसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है और आज के दिन शुभ कार्य और विवाह संस्कार किया जाता है।
वसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद करने के इरादे से आईजी कुम्भ मेला संजय गुंज्याल के निर्देश पर आज सुबह 4 बजे तक बम निरोधक दस्ते के द्वारा घाटों, बाजारों, मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्किंग, ऋषिकेश, आश्रमों आदि पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया गया।ऑपरेशन के दौरान बम निरोधक दस्ते की 07 टीमों के द्वारा गहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। उक्त टीमों का सुपरविजन कमलेश पंत पुलिस उपाधीक्षक बम निरोधक दस्ता कुम्भ मेला 2021 के द्वारा किया गया।
प्रत्येक टीम में लगभग 10 अधिकारीध्कर्मचारी सम्मिलित रहे। इसके अलावा 10 स्निफर डॉग द्वारा भी ऑपरेशन क्लीन स्वीप में कार्य किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक या विध्वंसक वस्तु न रहने पाए।
बसंत पंचमी पर शंकराचार्य सहित तमाम संतों ने किया गंगा स्नान
Tue Feb 16 , 2021
ऋषिकेश। महाकुंभ 2021 के चलते बसंत पंचमी के पर्व पर जम्मू के शंकराचार्य सहित तमाम दर्शन साधु समाज और अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के संतों नेे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कोविड-19 के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए गंगा स्नान किया। इससे पूर्व […]

You May Like
-
320 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj November 15, 2019
-
फैक्ट्री में बायलर फटा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची
Pahado Ki Goonj December 26, 2021

