HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने किया स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित छेत्र का स्थलीय निरीक्षण ।

Pahado Ki Goonj

 

उतरकाशी । बडकोट ।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने स्यानाचट्टी (उत्तरकाशी) में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से भेंट की। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भारी वर्षा से बाधित मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के आवश्यक निर्देश दिए। वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से आपदा के कारणों की वैज्ञानिक पड़ताल की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों को यमुना नदी में आए मलबे को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा कर त्वरित जल निकासी के निर्देश भी दिए गए। शीघ्र ही बारिश से प्रभावित आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा।

इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिलाध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट , जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी एवं जनक सिंह पंवार उपस्थित रहे ।

 

Next Post

जनपद टिहरी में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

टिहरी गढ़वाल, 27 अगस्त 2025 “जनपद टिहरी में ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ” त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन – 2025 की प्रकिया संपन्न होने के पश्चात आज जनपद में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 417 ग्राम प्रधानों एवं 1932 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया तथा शपथ […]

You May Like