HTML tutorial

मोरो में 466 ग्राम अवैध चरस के साथ एक  गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

मोरो में 466 ग्राम अवैध चरस के साथ एक  गिरफ्तार ।

उतरकाशी । मोरी ।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण मे *थाना मोरी व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा 1 व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। *प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में एसओजी व मोरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल 06.09.2025 को *त्यूणी रोड, वाल्टी तप्पड़ के पास चैकिंग के दौरान पोती सिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 466 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- पोती सिंह पुत्र जुबल सिंह निवासी खन्यासणी, तहसील मोरी, उत्तरकाशी।

*बरामद माल-* 466 ग्राम चरस ( करीब 1 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1- रणवीर सिंह चौहान- थानाध्यक्ष मोरी
2- हे0कानि0 रघुवीर सिंह(एसओजी)
3- हे0कानि0 सूरज(एसओजी)
4- कानि0 अनिल(एसओजी)
5- कानि0 प्रमोद चौहान
6- कानि0 अनिल तोमर

Next Post

चंद्रग्रहण का असर श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहणकाल सूतक शुरू होते बंद हुए

चंद्रग्रहण श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर सहित बीकेटीसी के सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहणकाल सूतक शुरू होते बंद हुए।* गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग: 7 सितंबर। देशव्यापी चंद्रग्रहण के कारण श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित सभी छोटे बड़े अधीनस्थ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले अर्थात आज 7 […]

You May Like