
महाविद्यालय डाकपत्थर में रिसर्च स्टडीज सेंटर डाकपत्थर से संबंधित रिसर्च स्कॉलर ने पीपीटी प्रस्तुत किये ।
विकासनगर । देहरादून ।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर विकासनगर देहरादून उत्तराखंड के रिसर्च स्टडीज सेंटर डाकपत्थर से संबंधित 9 रिसर्च स्कॉलर ने पीपीटी प्रस्तुत किया,जिसमें रिसर्च मेथोडॉलॉजी और पब्लिकेशन एंड एथिक्स पर अपनी बातचीत की।इतिहास विषय से संबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार और अविनाश भट्ट ने रिसर्च डिजाइन और एथिक्स पर संवाद किया।अंग्रेजी विषय से सम्बद्ध शोध छात्र छात्राओं में गौरांग पनेरु और निलिशा थापा ने एथिक्स पर सार्थक बातचीत की।राजनीति विज्ञान के शोध छात्र हिमांशु कुमार, प्रदीप दर्शन और विजय नेगी ने विभिन्न आयामों का रेखांकन किया।हिंदी की शोध छात्रा अंकिता और संगीता ने रिसर्च पब्लिकेशन और एथिक्स पर सार्थक बातचीत की।इस क्रम में शोध अध्ययन केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय बहुगुणा ने सभी शोध छात्राओं /छात्रा के प्रयासों की सराहना की है।कोर्स के दो पेपर रिसर्च मेथोडॉलॉजी और पब्लिकेशन एंड एथिक्स पर आई क्यू ए सी के कॉर्डिनेटर प्रोफेसर अरविंद अवस्थी ने सभी शोधार्थियों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी जी ने सभी शोधार्थियों से अपील की कि कोर्स के प्रति गंभीरता,समर्पण भाव और प्रतिबद्धता होनी चाहिए,शोध साहित्यिक चोरी से परे होना चाहिए।उन्होंने कहा कि शोध एक ऐसा रास्ता है जहां भौतिकवाद से दूर, समर्पण भाव एवं कटिबद्धता होनी चाहिए।इस अवसर पर डॉ कृतिका नेगी, डॉ दीप्ति बगवाड़ी, डॉ रोहित वर्मा, डॉ अरविंद पैन्यूली , डॉ राजकुमारी चौहान भंडारी डॉ विनोद सिंह, डॉ दिलीप भाटिया आदि मौजूद रहे।


