पौड़ी। श्रीनगर में देर रात अवैध चिकन शॉप स्वामी और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई। स्थानीय लोग इलाके से चिकन शॉप के खिलाफ धरने पर बैठ गए। वहीं, दूसरी तरफ चिकन शॉप मालिक भी अपने परिवार के साथ लोगों के खिलाफ धरने पर बैठ गया। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेजा।
वहीं, सोमवार सुबह से स्थानीय लोग श्रीनगर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकन शॉप संचालक चोरी-चोरी अवैध चिकन शॉप संचालित कर रहा है. जबकि दो महीने पहले ही एसडीएम ने अवैध चिकन शॉप को बंद कराया था। इसके बाद भी चिकन शॉप स्वामी चोरी छिपे चिकन बेच रहा है। स्थानीय निवासी लखपत भंडारी का कहना है कि जब तक दुकान को पूर्ण रूप से बंद नहीं करवाया जाता है। तब तक वे आंदोलन में रहेंगे। उन्होंने दुकान बंद ना किए जाने की परिस्थिति में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।
दून के न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने लगाया प्रतिबंध
Mon Jun 27 , 2022
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के राजभवन और मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए अब राजनीतिक दलों, सामाजिक और कर्मचारी संगठन न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने राजभवन और मुख्यमंत्री आवास को जाने वाली न्यू कैंट रोड पर धरना प्रदर्शन चक्का […]

You May Like
-
मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 16, 2019
-
मन की बात-वीरेंद्र सिंह नेगी
Pahado Ki Goonj January 9, 2019

