रुद्रप्रयाग।जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक मुख्यालय के समीप गंगतल गांव में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय घटित हुई, जब 27 वर्षीय मनीषा गोस्वामी पत्नी पवन गोस्वामी गौशाला के समीप घास काट रही थी। अचानक हुए हमले में गुलदार ने मनीषा को झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गुलदार के इस हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बताया गया कि गंगतल गांव में गुलदार के हमले के बाद महिला ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और जान बचाने के लिए खेतों से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मनीषा के हाथ और पैर में गहरे घाव हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग अगस्त्यमुनि की टीम मौके पर और अस्पताल पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गुलदार गांव के आसपास घूम रहा है। गुरुवार सुबह भी ग्रामीणों ने उसे एक पेड़ पर बैठा देखा था।आगे पढ़ें
अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, किया पौधारोपण

टिहरी। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कारागार परिसर, नई टिहरी में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति रैली निकाली गई तथा कारागार परिसर के समीप भमोरा के पौधों का रोपण कर अमर शहीद को पर्यावरणीय श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्कूली छात्रों से आह्वान किया कि वे श्रीदेव सुमन के विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करें। श्रीदेव सुमन जी का जनपद व क्षेत्र के लिए किया गया बलिदान, हमेशा याद रहेगा और आज के हलातों में उनके इस बलिदान से हम सबको सीखना चाहिए कि कैसे हम अपने अधिकारों को अहिंसा से प्राप्त कर सकते है । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जेलर जिला कार्यालय नई टिहरी रामेश्वर सिंह राणा, डिप्टी जेलर दीपाली, कनिष्क सहायक नितिन चैहान, बंदी रक्षक राजेश डिमरी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस एवं जेल कर्मियों के साथकृसाथ स्कूली शिक्षक एवं छात्रकृछात्राएं उपस्थित रहे।संभव है।
आगे पढ़ें
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरिः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरि हैं।
यहां जनमानस से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन की संवदेनशीलता बढ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से जनमानस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक कर रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी से रोडवेज व स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क यात्रा का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने बैठक के बीच में ही आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को तोहफा दिया। तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया है।अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रफी यात्रा की सुविधा रहेगी जिससे डीएम के ऑन द स्पॉट निर्णय पर खुशी जाहिर करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने हुए डीएम का धन्यवाद दिया। अब स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों हेतु फ्री यात्रा का फ्लेक्स भी चस्पा कर दिया गया है।
आगे पढ़ें
आबकारी अधिकारी को किया मुख्यालय अटैच
देहरादून। सड़क सुरक्षा में दिक्कत पैदा करने वाली शराब की 6 दुकानों को स्थानांतरित करने का मामला अब जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में अब जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के द्वारा को निलंबित करने की संस्तुति के बाद की गई है.।दरअसल, मार्च महीने में ही जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सड़क हादसों और जाम के लिए जिम्मेदार शराब की छह दुकानों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया था। प्रमुख सचिव आबकारी ने इन शराब की दुकानों को 31 जुलाई तक स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बीच एक शराब व्यवसायी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी के पी सिंह ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लिए बिना स्टैंडिंग काउंसिल को अपनी रिपोर्ट भेज दी।
बताया गया कि इस रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा समिति के फैसले के खिलाफ ही रिपोर्ट को तैयार कर दिया गया था। यह मामला जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने के लिए शासन को लिखित पत्र भेजा है।
आगे पढ़ें
बड़ी कार्रवाई:ः 20 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार
देहरादून। शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग की टीम द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 20 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने एक सूचना के आधार पर सहसपुर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती हुई दिखायी दी। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया कार सवार दो लोग कार छोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें रखी 10 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर क्षेत्र के एक संदिग्ध मकान में दबिश दी, जहां से और 10 पेटी “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यहां से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। कार्यवाही करने वाली टीम में सेक्टर 2 के आबकारी निरीक्षक विजेंद्र भंडारी, मसूरी के आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार जोशी, उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, एस.एस. रावत, आशीष प्रकाश मैठाणी सहित हेड कांस्टेबल अर्जुन, राकेश, हेमंत, भास्कर, भीम, गजेंद्र और नौशाद शामिल रहे।
आगे पढ़ें
बीएसएफ जवान के पिता की चाकुओं से गोद कर हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार। बीएसएफ के जवान के पिता की हत्या चाकुओं से गोद कर दी गयी। हत्यारे वारदात के बाद फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी।
मामला रूड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार बीती रात बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की ओमी नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों सहित चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुंवरपाल के शव को मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। बताया जा रहा है कि बीती शाम से बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल गायब थे। जिनकी तलाश की गयी तो देर रात उनका शव मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद पुत्र सुमित कुमार भी घर पहुंच गए। जिन्होंने ओमी और उनके साथियों पर पिता की चाकू मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कुंवर पाल की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंवरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज उनके परिजन भी पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


