देहरादून। दून इंस्टीट्यूट कॉलेज के डायरेक्टर के साथ उसके कई वर्षों से संपर्क में रहे दोस्तों ने प्लॉट के नाम पर ही बड़ा धोखा कर दिया। उन्हें राजपुर रोड इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दोस्तों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ एक जमीन दिखाकर 24 लाख रुपए ठग लिए। इस ठगी में शामिल एक युवक देहरादून के ही सहसपुर, दूसरा दिल्ली और तीसरा जयपुर का रहने वाला है। कॉलेज डायरेक्टर ने जब जमीन के दस्तावेजों और फिजिकल लोकेशन की जांच कराई तो दस्तावेज नकली और जमीन किसी और के नाम पर निकली। पांच वर्षों से खास दोस्त बनकर साथ रहने वाले दोस्तों ने ही उनसे 24 लाख रुपए ठग लिए। जमीन फर्जी निकलने पर डायरेक्टर ने रकम वापस मांगी तो दोस्तों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए हैं। जिसके बाद अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया मामले में पीड़ित दून इंस्टीट्यूट कॉलेज के डायरेक्टर नीरज की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पीड़ित के तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा नेता की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Fri Apr 8 , 2022
नैनीताल। नैनीताल निवासी भाजपा नेता की करीब 30 वर्षीय बहन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। उसकी 22 अप्रैल को शादी तय थी। वह किन परिस्थितियों में दिल्ली पहुंची, फिलहाल स्वजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस की जांच में उसका मोबाइल और एक पत्र […]

You May Like
-
आपदा के रेस्क्यू पर आप नेता जुगरान ने जताई चिंता
Pahado Ki Goonj February 13, 2021
-
साइबर क्रिमिनल्स पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से दो गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj September 28, 2021

