HTML tutorial

खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चैंपियन बनी मानवी राणा ।

Pahado Ki Goonj

खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर

चैंपियन बनी मानवी राणा ।

 

उतरकाशी ।

जिला उत्तरकाशी के अंतर्गत ब्लॉक डुंडा में माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन दोणी टिहरी गढ़वाल संस्था द्वारा आईइंपैक्ट संस्था व टाईटन कम्पनी के सहयोग से बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा केंद्र (उपचारात्मक कक्षा) खट्टुखाल उत्तरकाशी में अध्ययनरत बालिका मानवी राणा पुत्री मानवेंद्र सिंह राणा (वर्तमान विद्यालय– सरस्वती शिशु मंदिर डुंडा उत्तरकाशी) द्वारा दिनांक 30 अगस्त 2025 को ब्लॉक स्तर पर (जनपद खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता) के अंतर्गत लॉन्ग जंप, हाय जंप व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान के साथ चैंपियन का प्रदर्शन किया गया तथा साथ ही उनके द्वारा सांस्कृतिक नृत्य में भी अपनी प्रतिभा दिखाई गई। जिन्हें ब्लॉक स्तर पर राजकीय शिक्षा विभाग प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

जिससे आईइंपैक्ट, एमवीडीए संस्था, टाईटन कम्पनी व विद्यालय के सभी कार्यकर्ता सदस्य, केंद्र की अध्यापिका, अन्य बालिकाएं तथा ग्रामवासी ने मानवी राणा को बधाई दी ।

Next Post

Good news मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की जानिए सभी समाचार एक साथ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता को सुगम, सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना […]

You May Like