HTML tutorial

खाई में गिरी स्कूटी महिला की मौत , एक महिला और दो बच्चे घायल ।

Pahado Ki Goonj

खाई में गिरी स्कूटी महिला की मौत , एक महिला और दो बच्चे घायल ।

टिहरी : टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब ढाई बजे की है। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली घनसाली को नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पा देवी(50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, बेटा(04)व बेटी(06) को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अंजू व पुष्पा देवी दोनों मां बेटी थी।

Next Post

समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग सरकारी व्यवस्था पर निर्भरः हमारे जन अस्पतालों को हमें बनाना है पूर्ण सक्षम; जिला अधिकारी

डेंगू मलेरिया का है यह worst year, यह मानकर हो जाएं चिकित्सक, व निगम कर्मी तैयारः लार्वा सोर्स रिडक्शन, सर्विलांस, हर  घर का हरहाल मेें होना ही पूर्ण, अपनी आशाओं को  जिले से हम देंगे 1500 रू0 का अतिरिक्त Boon समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग सरकारी व्यवस्था पर निर्भरः हमारे जन […]

You May Like