HTML tutorial

लंबित मांगों को लेकर राजकीय शिक्षकों का चॉक डाउन।* *विद्यालयों मे शिक्षण कार्य प्रभावित।*

Pahado Ki Goonj

*लंबित मांगों को लेकर राजकीय शिक्षकों का चॉक डाउन।*
*विद्यालयों मे शिक्षण कार्य प्रभावित।*
उतरकाशी । नौगांव:

उत्तराखंड में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों, स्थानांतरण प्रक्रिया बहाल करनें, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती रद् करनें आदि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के राजकीय शिक्षक 18 अगस्त से हड़ताल पर चले गए हैं।
राजकीय शिक्षक संगठन नौगांव के ब्लॉक अध्यक्ष बसुदेव रावत का कहना है कि बार-बार सरकार को अवगत कराने के बावजूद सरकार द्वारा उनकी जायज़ मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। विद्यालयों मे चॉक डाउन व हड़ताल के कारण ब्लॉक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहेगा। संगठन ने सरकार से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की है, ताकि शिक्षण व्यवस्था सामान्य हो सके।
शिक्षक नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें छात्रों के हितों के विपरीत नहीं हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक हैं। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

Next Post

Goodnews,स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद: हेमंत द्विवेदी

स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद: हेमंत द्विवेदी एमओयू के तहत बीकेटीसी ने प्रसाद के पैकेट पोस्ट आफिस के सुपुर्द किये। देहरादून: 21 अगस्त। बीकेटीसी ने औपचारिक रूप से एमओयू के तहत स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं को प्रसाद भेजने की सेवा शुरू […]

You May Like