नैनीताल। कोटाबाग जिला पंचायत सदस्य पद पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी आरती आर्या ने जीत हासिल की है। उन्होंने अनीता आर्या को 574 मतों से हराया है।
गौर हो कि कोटाबाग जिला पंचायत के गुलजारपुर बंकी 18 सीट पर बीती 27 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। यह सीट आशा आर्या के जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा देने से खाली हो गयी थी। इस चुनाव में बीजेपी से आरती आर्या और कांग्रेस से अनीता आर्या मैदान में उतरी थीं। इस उपचुनाव में 21,314 मतदाताओं में से 4700 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें से 152 मत रद्द पाए गए। जबकि, आरती आर्या को 2521 मत और अनीता आर्या को 1987 मत मिले। इस तरह से आरती आर्या ने अनीता आर्या को 574 मतों से हराया और जिला पंचायत सदस्य पद पर काबिज हो गईं।
उत्तराखण्ड में मानसून ने दी दस्तक,शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Wed Jun 29 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून सहित पहाड़ के कुछ जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत […]

You May Like
-
आपदा के रेस्क्यू पर आप नेता जुगरान ने जताई चिंता
Pahado Ki Goonj February 13, 2021
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018

