HTML tutorial

जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियाँ निर्णायक चरण में, वाहन पार्किंग व Abroad Cell का उद्घाटन ।

Pahado Ki Goonj

जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियाँ निर्णायक चरण में, वाहन पार्किंग व Abroad Cell का उद्घाटन ।

हरिद्वार ।

जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियाँ अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी हैं। इसी क्रम में जन्मशताब्दी नगर में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए शताब्दी समारोह के दलनायक एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी द्वारा आज वाहन पार्किंग तथा Abroad Cell (विदेश विभाग) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
ये व्यवस्थाएँ देश-विदेश से आने वाले परिजनों एवं प्रतिभागियों के लिए सुव्यवस्थित, सुगम और समन्वित अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। उद्घाटन के उपरांत आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने प्रखर प्रज्ञा, सजल श्रद्धा एवं मुख्य मंच परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
पूरे भ्रमण के दौरान अनुशासन, सजगता एवं समन्वय की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई, जो जन्मशताब्दी नगर में चल रही तैयारियों की सुदृढ़ता, गंभीरता और पूर्णता की ओर संकेत करती है।

Next Post

पौराणिक माघ मेले की दशा-दिशा पर  पत्रकार गोष्ठी आयोजित ।

पौराणिक माघ मेले की दशा-दिशा पर  पत्रकार गोष्ठी आयोजित । उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कु थौलु) के शुभ अवसर पर जिला पंचायत उत्तरकाशी के सौजन्य से एक भव्य पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

You May Like