
हुडोली क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़ ।
विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का नकद पुरस्कार ।
पुरोला (हुडोली)।
पुरोला क्षेत्र अंतर्गत हुडोली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार एवं भव्य शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची क्रिकेट टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टूर्नामेंट के पहले दिन से ही मैदान में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन
रविवार को टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर हुडोली की जिला पंचायत सदस्य कविता शाह ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बाहर की टीमों की भी भागीदारी
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद राणा ने जानकारी दी कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की स्थानीय टीमों के साथ-साथ बाहर से आईं मेहमान टीमों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक बन गई है।
विजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचने वाली विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
टूर्नामेंट के शुभारंभ में समिति के पदाधिकारियों सहित छेत्र के बिभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं
खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।


