HTML tutorial

यात्रियों की बस पलटने से कई घायल टिहरी

Pahado Ki Goonj

 

 

यात्रियों की बस पलटने से कई घायल
टिहरी। टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने से उसमें सवार यात्री घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 32 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर  टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नाम तोके के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक से पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। एसपी टिहरी जे आर जोशी का कहना है कि दो लोग ही थोड़े घायल हुए हैं, बाकी सभी लोग ठीक हैं।  बताते चलें कि इन दिनों उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है। तीर्थयात्री उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद टिहरी जिले के रास्ते केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बस में सवार तीर्थयात्री भी केदारनाथ के लिए जा रहे थे, तभी टिहरी में ये हादसा हो गया।

Next Post

Good news राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का टीकाकरण पर फोकस, 2026 तक उत्तराखंड बनेगा एम.आर. फ्री राज्य

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का टीकाकरण पर फोकस, 2026 तक उत्तराखंड बनेगा एम.आर. फ्री राज्य स्वास्थ्य विभाग की राज्य टास्क फोर्स बैठक में बनी ठोस रणनीति, जुलाई से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान उत्तराखंड में खसरा (Measles) और रूबेला (Rubella) जैसी अत्यधिक संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और […]

You May Like