देहरादून। बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों के लिए जिला प्रशासन ने होटलों में क्वारंटाइन की व्यवस्था कर रखी है। लेकिन होटल संचालक इन लोगों से मनमाने तरीके से किराया वसूलने का काम कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने साफतौर पर कहा है कि जो चार्ज जिला प्रशासन ने तय किया है उससे अधिक किराया लिए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार के आदेश के बाद जॉलीग्रांट एअरपोर्ट पर लगातार प्रवासी आ रहे हैं। वहीं इन प्रवासियों को प्रदेश में आते ही 7 दिन के लिए होटल क्वारंटाइन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन करने के लिए पेड व्यवस्था कर रखी है। होटल में हो रहे क्वारंटाइन प्रवासियों से होटल संचालक जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए रेट से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। इस मामले पर लगातार आ रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने ऐसे होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की होटलों में जो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं वहां रेट नॉरमल रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कहीं रेट ज्यादा है तो प्रशासन से तय 950 रुपए ही लिए जा सकेंगे। वहीं जो होटल अच्छी कैटेगरी में आते हैं और जिनका किराया पहले से अधिक होता है। अधिकतम किराया दो हजार रुपए तय किया गया है। इसके अलावा जो चार्ज जिला प्रशासन ने तय किया है, उससे अधिक कोई मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मसूरी विधानसभा प्रकरणः गरीबों को राशन वितरण में भी वोटबैंक व पक्षपात की राजनीति,तभी भाग रहे प्रवासी मजदूर!
Mon Jun 8 , 2020
अनिल पंछी देहरादून। पूरे देश से हर जगह से प्रवासी मजदूर अपने घरों को क्यों भाग रहे है। यह अब खुलकर सामने आने लगा है। लाॅकडाउन के दौरान बरोजगार हुए गरीब कामगारों व मजदूरों को प्रधानमंत्री द्वारा राशन उपलब्ध कराने के मामले में भी राजनीतिक पक्षपात व वोट बैंक की […]

You May Like
-
भूकंप के झटकों से दहला मेक्सिको, 140 लोगों की जान गई
Pahado Ki Goonj September 20, 2017
-
कड़ी सुरक्षा लेकिन लगे जय श्रीराम के नारे
Pahado Ki Goonj September 30, 2020