HTML tutorial

होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 19 नमूने जांच को भेजे ।

Pahado Ki Goonj

होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 19 नमूने जांच को भेजे ।

उत्तरकाशी।
होली पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर विभागीय टीम बाजारों में लगातार सघन जांच अभियान चला रही है।
सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान मातली, बाड़ेथी, चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी मुख्य बाजार, जोशियाड़ा और ज्ञानसू सहित प्रमुख बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। व्यापारियों को साफ-सफाई के मानकों का पालन करने और केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने के सख्त निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत अब तक कुल 19 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें 5 मावा, 2 घी, 2 रिफाइंड तेल, 2 दूध तथा पापड़, सूजी, खांडसारी, तिल तेल, काजू कतली, बेसन, हल्दी पाउडर और मिल्क केक के एक-एक नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट या अशुद्धि पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

होली की आड़ में चरस तस्करी करते युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद ।

होली की आड़ में चरस तस्करी करते युवक को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद । उत्तरकाशी। मोरी । होली पर्व के मद्देनजर अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना मोरी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को चरस की […]

You May Like