हैवानियत ! न्यूयार्क में पिता के टुकड़े-टुकड़े कर शव खा गया शख्स
न्यूयार्क। न्यूयार्क शहर में एक दिन के अंदर हुई पांच हत्याओं में एक ऐसी हत्या की खबर आई हैं जो दिल दहलाने वाली है। ब्रुकलिन के एक व्यक्ति ने अपने पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उनकी हत्या कर दी शव का कुछ हिस्सा खा भी लिया। हत्यारे ने इसके बाद खुद पुलिस के समक्ष जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया। संदिग्ध 26 वर्षीय खालिद अहमद 15 अप्रैल को लगभग 4,20 बजे डायकर हाइट्स में एक बैगेल की दुकान में गया और वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। उस दुकान में दो पुलिस अधिकारी पहले से खड़े थे। संदिग्ध ने जाकर उन्हें बताया कि उसने उसके पिता को मार डाला है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मुझे सूचित किया गया कि उन्होंने अपने पिता को काट कर खाया भी है। इसके बाद पुलिस ने वेलफेयर जांच का फैसला किया। पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंच तो वहां उन्होंने 57 वर्षीय इमाद अहमद को बेहोश और निश्चल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। आपराधिक शिकायत के अनुसार उनका शव क्षत विक्षत हो गया था। एक उच्च श्रेणी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्मैंने अब तक के सबसे बुरे अपराध दृश्यों में से एक देखा है। शव के कई हिस्से गायब हैं, हमें पता नहीं था कि वे कहां हैं। सूत्र ने बताया, श्हमें नहीं पता कि आंतरिक हिस्से कहां गए। लगता है हत्यारे ने उसे खा लिया होगा।
आपातकालीन चिकित्सा सेवा के कर्मियों ने घटनास्थल पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी पुत्र को को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय अहमद बेरोजगार था और भावनात्मक रूप से परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार, उस पर हत्या और गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से पिछले 24 घंटे में शहर में पांच लोगों की हत्या हो चुकी थी।
भारत-अमेरिका रक्षा सौदे से पाकिस्तान घबराया
Sat Apr 18 , 2020
,इस्लामाबाद। अमेरिका और भारत के बीच रक्षा सौदा को मंजूरी मिलने पर पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह भारत को जहाज-रोधी मिसाइलें देकर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर रहा है। अमेरिका ने सोमवार को 15.5 करोड़ डॉलर की हारपून ब्लॉक-2 एयर लॉन्चड […]

You May Like
-
कुम्भ में जाने वाले सोचे
Pahado Ki Goonj February 3, 2019

