HTML tutorial

गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की कार्यवाही शुरू, चार के खिलाफ मामला दर्ज 74 गैस सिलेंडर एक कांटा और दो रिफिलिंग किट जब्त

Pahado Ki Goonj

गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की कार्यवाही शुरू, चार के खिलाफ मामला दर्ज

74 गैस सिलेंडर एक कांटा और दो रिफिलिंग किट जब्त
0। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की वजह से कई देशों में ईंधन की सप्लाई काफी प्रभावित हुई है। ऐसे में उत्तराखंड के भीतर एलपीजी एवं ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। ताकि अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण या उसकी ब्लैक मार्केटिंग ना की जा सके। इसी क्रम में 10 मार्च से प्रदेश भर में निरीक्षण और प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में उत्तराखंड नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के आयुक्त ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पिछले तीन दिनों यानी 10 मार्च से 12 मार्च के दौरान तमाम जिलों में कुल 280 निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान कुल 58 स्थानों पर छापे मारे की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान 01 काटा (वजन माप उपकरण) और 02 रिफिलिंग किट भी जब्त की गई हैं। यही नहीं, विभाग ने अनियमितताओं पर 4600 रुपए का अर्थदंड भी वसूला है।
आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार, उपभोक्ताओं को तय मूल्य पर गैस एवं ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि  ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की वजह से जनता में एक पैनिक का माहौल है। इसके अलावा कुछ सर्वर इश्यू होने की वजह से भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इसी बीच गैस सिलेंडर का भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रीफीलिंग के भी मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों ने प्रदेश घर में निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

विधानसभा सत्रः सदन के बाहर एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर प्रदर्शन
देहरादून। विधानसभा सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सदन में बजट पर चर्चा के साथ कई विभागों के बजट पारित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही आज विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है और सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना भी जताई जा रही है।
सत्र शुरू होते ही सदन में विपक्ष ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाक आउट किया। विपक्ष ने कहा पीठ से जब नियम 310 पर विनिश्चय दिया गया तो सरकार चर्चा करने से क्यों भाग रही है। प्रदेशभर में एलपीजी गैस के लिए लाइनें लग रही हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। पक्ष व विपक्ष के बीच बहस होने से सदन की कार्यवाही 45 मिनट के स्थगित हुई। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि भराड़ीसैंण में बजट सत्र के पांचवें दिन आज फिर एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेसियों का धरना जारी है। कांग्रेसी नेता सदन के अंदर और कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रसोई गैस को लेकर कांग्रेसी विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठ धरना दे रहे हैं। विधानसभा सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी सदन में एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर हंगामा हुआ।
उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना: सीएम धामी
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन तथा सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी वित्तीय नीतियों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
भराङीसैण (गैरसैण) में विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि राज्य की राजस्व वृद्धि, व्यय की गुणवत्ता में सुधार, घाटा प्रबंधन तथा ऋण प्रबंधन में अपनाई गई सुदृढ़ नीतियों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है। अरुण जेटली फाइनेंशियल मैनेजमेंट रिपोर्ट में भी उत्तराखण्ड को विशेष दर्जा प्राप्त हिमालयी राज्यों में अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो राज्य की मजबूत वित्तीय व्यवस्था और उत्तरदायी शासन प्रणाली को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि  राज्य ने राजस्व अधिशेष  की स्थिति को बनाए रखा है तथा राजकोषीय घाटा  भी सकल राज्य घरेलू उत्पाद  की निर्धारित सीमा के भीतर रखा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाते हुए विकास की गति को तेज करना है। इसके लिए सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, सामाजिक क्षेत्र तथा रोजगार सृजन से जुड़े क्षेत्रों में संतुलित निवेश कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए उत्तराखण्ड को आर्थिक रूप से सुदृढ़, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

दो फरार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर हत्या के प्रयास के 6 मामले दर्ज
देहरादून। पिछले काफी समय से हत्या के प्रयास के 6 मामलों में फरार चल रहे दो कुख्यातों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन तमंचे व 10 कारतूस बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त करने में एसटीएफ को सफलता प्राप्त हुई है। एसटीएफ व थाना रूद्रपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो शातिर अपराधियों को तीन तमंचे व 10 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके नाम जितेन्द्र वीरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी निवासी सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ.प्र.) व सुमित राठौर पुत्र जसवन्त सिंह निवासी आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) बताये जा रहे है। एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया। कुमायूँ क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर दोनों राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।

अवैध खनन प्रकरण में चौकी प्रभारी सहित 6 निलम्बित
हरिद्वार। अवैध खनन मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद  कड़ी कार्यवाही करते हुए एसएसपी द्वारा चौकी प्रभारी सहित 6 कर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही मामले की कड़ी जांच के निर्देश दिये गये है।
जानकारी के अनुसार चौकी इकबालपुर थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त करने एवं प्रथम दृष्टा चौकी प्रभारी इकबालपुर एंव अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 6 लोगो को एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंप दी गई है।

 अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रुद्रपुर। रुद्रपुर- काशीपुर हाईवे पर  देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
रुद्रपुर कोतवाली के उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी ने बताया देर रात पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां घायल अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 अनियंत्रित वाहन सड़क पर पलटा,पुलिस की तत्परता से बची चालक की जान
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा पुलिस लाइन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट लगया। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक को आनन-फानन में जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. भगवान सिंह बिष्ट, निवासी सिलोडी, नारायणबगड़, जिला चमोली के रूप में हुई है।
चालक ने बताया कि वह ऋषिकेश से नारायणबगड़ की ओर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई, जिसके माध्यम से वाहन को सड़क से हटाया गया। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और पूरी सावधानी बरतें।

गैस किल्लतः शादियों के व्यंजनों में कटौती, कैटरिंग महंगी होने की उम्मीद
हल्द्वानी। उत्तराखंड में व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत से शादियों पर संकट गहरा गया है। हल्द्वानी में प्लेट के दाम बढ़ेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
अप्रैल में 15, 20, 21, 25 से 29 तारीख और मई में 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। इस बार विवाह के मुहूर्त कम होने से शादियां अधिक होंगी। आमतौर पर भी विवाह सीजन में जिले में प्रतिदिन लगभग 150 शादियां होती हैं।
जिले में सबसे अधिक शादियां हल्द्वानी में ही होती हैं। ऐसे में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने का सर्वाधिक असर भी यहीं देखने को मिलने के आसार हैं। कैटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि शहर में लगभग 80 बैंक्वेट हाल हैं, जो विवाह सीजन में हर दिन बुक रहते हैं। वहीं घरों में भी शादियां होती हैं, जहां केटरिंग की बुकिंग होती है। उन्होंने बताया कि खाना तो लकड़ी से बन जाएगा, लेकिन बुफे में खाना गर्म रखने के लिए इंडक्शन चूल्हे की जरूरत पड़ेगी। इससे लागत बढ़ेगी। ऐसे में प्रति प्लेट 100 से 150 रुपये बढ़ाने पड़ेंगे। वहीं लोगों को अपना बजट नियंत्रित करने के लिए व्यंजनों में कटौती करने पड़ेगी।
जिले में इंडक्शन चूल्हों की भी मांग बढ़ गई है। इस कारण कई जगहों पर इनका स्टाक खत्म हो गया है।

ऑपरेशन कालनेमिः 16 बहरूपिये गिरफ्तार
हरिद्वार। आपरेशन कालनेमि के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 16 बहरूपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका आपराधिक इतिहास पता करने लिए पुलिस अब उनके फिंगर प्रिंट लेकर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपैडी के आसपास के घाटों पर सघन चेैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले तथा संदिग्ध लग रहे 16 व्यक्तियों को ’ऑपरेशन कालनेमि के तहत धाराकृ 172(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्तियो का आपराधिक इतिहास पता लगाने हेतु फ्रिंगर प्रिन्ट लेकर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार बहरूपियों के नाम रमेश भुईया पुत्र पूडू भुईया निवासी ग्राम गंगोली किच्छा थाना किच्छा जिला उधम सिह नगर हाल पता चण्डीघाट पुल के नीचे, वाधरी धानी पुत्र वाधरी भाई ग्राम गांधीधाम खोदिमार नगर थाना गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, सुखदेव चौधरी पुत्र गेन्दु चौधरी निवासी मोरमा थाना रोह जिला नवादा कादिरगंज बिहार हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र शीशपाल गुप्ता निवासी ग्राम बजीरंगज थाना बजीरगंज जिला बदांयू उ.प्र. हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, कन्हैयादास गुप्ता पुत्र समूहदास गुप्ता निवासी गढमरपुर सौलाई थाना पंकडी जिला बलिमा उ.प्र. हाल पता हाथीपुल रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार,अनुज पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी दिल्ली हाल पता हरकी पौडी कोतवाली नगर हरिद्वार, जयप्रकाश पुत्र बद्रीलाल निवासी चीबारा राजस्थान हाल पता हरकी पौडी हरियाणा टापू कोतवाली नगर हरिद्वार, विनोद कुमार पुत्र देशराज निवासी हरियाणा जिला जिन्द हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, लालता पुत्र अवधू निवासी पूरा बदली थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, सोनू उर्फ जितेन्द्र पुत्र उमरपाल निवासी ग्राम बथुआखेडा थाना भगतपुर मुरादाबाद उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, प्रेम सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गेनाथाली थाना टनकपुर जिला चम्पावत हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, भगवानदास पुत्र भोला निवासी ग्राम हायसी जिला प्रतापगढ उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, मुन्ना पुत्र गौवरधन निवासी ग्राम अमरावती नागपुर उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, राजू पुत्र रामजीवन निवासी कोटा बहादुर थाना ऊंचाहाट जिला रायबरेली उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, ओमप्रकाश पुत्र छेदालाल निवासी डिबडिबा कालोनी रुद्धपुर हाल पता विष्णुघाट रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार व महेशनाथ गोस्वामी पुत्र जमजमराम गोस्वामी निवासी ग्राम खुरजा जिला बुलन्दशहर उ.प्र. हाल पता रोडिबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार बताये जा रहे है।

You May Like