
गहरी खाई में जा गिरा वाहन, एक महिला की मौत , पांच लोग गंभीर घायल ।
उत्तरकाशी ।
धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया. अन्य पांच घायल लोगों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया.
धरासू थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि बुधवार शाम को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया. इस दौरान मौके पर मृतक एक महिला का शव बरामद किया गया. वहीं अन्य पांच लोग घटना में गंभीर घायल हो गए थे.
असवाल ने बताया कि घटना में महिला ममता देवी पत्नी विनोद सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह, राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया. यह सभी लोग शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे थे.।


