देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम पलपल करवट बदल रहा है। जहां कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में कैद हैं। पूरे प्रदेश में कमोवेश एक जैसी स्थिति बनी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पारा गिरने से हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। रविवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में धूप खिली रही. वहीं लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में बीते कई दिनों से कोहरे का कहर जारी है। तो वहीं देर रात से कोहरे ने हल्द्वानी शहर को भी अपने आगोश में ले लिया है। वहीं बीती रात कोहरे की वजह से एक कार डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई हैं। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरा बढ़ा रहा लोगों की टेंशन, विजिबिलिटी हुई कम
Sun Dec 29 , 2019
देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम पलपल करवट बदल रहा है। जहां कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही लोग ठंड से बचने के लिए घरों में कैद हैं। पूरे प्रदेश में कमोवेश एक जैसी स्थिति बनी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड में […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018

