
Dehradun में दोस्ती की आड़ में हत्या: नशे में धुत युवकों ने की वारदात ।
देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के रेसकोर्स इलाके में हुई इस सनसनीखेज घटना ने राजधानी को झकझोर दिया है। 9 फरवरी को POCSO एक्ट के आरोपी दिगंबर धीमान कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे, लेकिन पेशी नहीं हो सकी। इसके बाद वे अपने दोस्तों के साथ चले गए और घर नहीं लौटे।
परिजनों ने 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले सुराग मिले—लोकेशन ट्रेसिंग और पूछताछ में सामने आया कि दिगंबर की हत्या उसके ही तीन करीबी दोस्तों ने कर दी।
क्या हुआ था?
बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। नशे की हालत में आरोपियों ने बेसबॉल बैट से सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और फरार होने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, शव की बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के लिए तलाश जारी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

