हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी से कथित रूप से अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। गौर हो कि लखनऊ में पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया था। इसके विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में केंद्र और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और योगी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लोगों के साथ बर्बरता कर रही है। पुलिस द्वारा जायज मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यहां तक कि कांग्रेसी नेताओं को भी पीड़ित लोगों से नहीं मिला दिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाकर कांग्रेसी नेताओं को जबरदस्ती रोका जा रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी से पुलिस द्वारा अभद्रता की गई है, वह राज्य सरकार के कहने पर की गयी है। राज्य सरकार को प्रियंका गांधी से माफी मांगनी चाहिए।
कलिकाल में मुक्ति प्रदान करने वाला ग्रंथ है श्रीमद् भागवत :- आचार्य कमल नयन ।
Mon Dec 30 , 2019
कलिकाल में मुक्ति प्रदान करने वाला ग्रन्थ है श्रीमद्भागवत :- आचार्य कमल नयन । बड़कोट :- (मदनपैन्यूली) […]