हरिद्वार। आपदा के बाद जनपद में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान पूर्व की भांति जोर शोर से फिर शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी टोलियां बनाकर बाजारांे व गली मुहल्लों में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे है। इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस की विकासपरक नीतियां जन जन तक पहंुचाना है।
आज भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई क्षेत्रों का दौरा किया और लोगांे से प्रदेश सरकार की गतिविधियों के विषय में जानकारी हासिल की। इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर ने कहा कि वे लगातार हरिद्वार की जनता के बीच जा रहे है। वर्तमान में हरिद्वार की जनता मंहगाई से पूरी तरह से त्रस्त है। उन्हांेंने कहा कि जो जनता के उन्हे फीडबैक मिला है। उसके आधार पर वे अब खुलकर कह सकते है कि भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन से प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा का माहोल है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। जनता की समझ में अब यह आ गया है कि कांग्रेस के शासन में ही हमारे हित सुरक्षित रह सकते है। इस अवसर पर उनके साथ संजीव चौधरी, जगदीप अस्वाल, अमित मंगोलिया,अंकुर सैनी ओमप्रकाश आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
केदारनाथ हाईवे पर हुई पत्थरों की बरसात
Sat Oct 23 , 2021
रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड में भारी बारिश से आई आपदा के बाद लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित केदारनाथ हाईवे पर हनुमान मंदिर से संगम बाजार तक पहाड़ी से हर दिन पत्थरों की बरसात हो रही है। पैदल चलने वाले लोग और वाहन चालक […]

You May Like
-
फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर पाई नौकरी, ऐसे हुआ खुलासा
Pahado Ki Goonj September 23, 2020

