HTML tutorial

युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुतिजानिए अन्य समाचार

Pahado Ki Goonj

*युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति*

*युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है।
सोमवार दोपहर बाद सीएम धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां सीएम ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। विगत चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वो जानते हैं कि उत्तराखंड के युवा और छात्र पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं। इसी आधार पर उनके पास जीवन के लिए खूबसूरत सपने होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसी परिस्थितियों को देखा है, छात्रों और युवाओं के बीच काम करते हुए, इसका अनुभव लिया है।
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि विगत दिनों सामने आए प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी द्वारा की जा रही है। कमेटी ने काम भी शुरु किया है, लेकिन फिर भी युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, इस कारण सरकार इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी। इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी।

*मैं भी आया हूं धरना स्थल पर*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो चाहते तो ये बातचीत कार्यालय में भी हो सकती थी, लेकिन युवाओं के कष्ट को देखते हुए, उन्होंने खुद धरना स्थल पर आने का निर्णय लिया है, वो पूरी तरह युवाओं के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले चार साल में पारदर्शी तरीके से 25 हजार से अधिक सरकारी भर्तियां की है, इमसें कहीं कोई शिकायत नहीं आई है। सिर्फ एक प्रकरण में यह शिकायत आई है, इसलिए युवाओं के मन से हर तरह की शंका को मिटाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद़ है।

सीएम धामी ने कहा कि विगत सप्ताह भी जब युवा उनसे मिले थे तो उन्होंने तब ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार चाहती है कि युवाओं के मन में कोई अविश्वास, संदेह या शंका न रहे। इसलिए वो बिना किसी को बताए सीधे यहां परेड ग्राउंड में चले आए हैं।

*मुकदमें वापस होंगे*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि युवाओं पर कहीं कोई मुकदमें दर्ज हुए हैँ तो उन्हें वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतकाल के विकसित भारत में उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गाअष्टमी एवं नवमी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी एवं नवमी शक्ति की उपासना का पर्व है। जो मातृ शक्ति के रूप में इस जगत में व्याप्त है। यह पर्व महिला सशक्तिकरण के प्रति भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है।

आगे पढ़ें
https://www.facebook.com/share/p/1GhZK2JXWK/

आगे पढ़ें

 

‘‘सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर सीडीओ टिहरी ने ली बैठक।‘‘

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष मंे सरस मेला-2025 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न समितियों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। सभी संबंधित अधिकारियों को सरस मेले की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय से कार्य कर मेले को सफलतापूर्वक सम्पादित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने पण्डाल एवं स्टॉल, साज-सज्जा, आमंत्रण पत्र, मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी, वीआईपी व्यवस्था, आवास, प्रचार-प्रसार, जलपान, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, वाहन, हैलीपैड, अग्नि एवं सामान्य सुरक्षा आदि अन्य व्यवस्थाओं लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोजगार मेला, गोष्ठियां, सम्मेलन, साक्षरता शिविर के संबंध में सभी तैयारी समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सभी संबंधितों को प्रतिभागियों को दिये जाने वाले प्रमाण पत्रों हेतु मंगलवार तक डेटा देने को कहा गया।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, डीटीडीओ एस.एस. राणा, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, एआरटीओ सत्येन्द्र राज, एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

देहरादून में सोमवार को झमाझम बरसे बदरा
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली है। पिछले एक हफ्ते से तेज चटक धूप के बाद सोमवार को देहरादून में झमाझम तेज बारिश हुई। हालांकि, मौसम बदलने की शुरुआत रविवार रात से ही हो गई थी। सुबह हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। इस दौरान बारिश की तीव्रता काफी ज्यादा रही। राजधानी देहरादून के घंटाघर, राजपुर रोड और ईसी रोड जैसे इलाकों में तेज बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब दिखीं। दोपहर 12 बजे के आसपास बारिश की तीव्रता काफी ज्यादा थी।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि अभी फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट या फिर हेवी रेन को लेकर कोई वार्निंग नहीं है। हालांकि, दो-तीन घंटे के लिए भारी बारिश जरूर देखने को मिली, जो कि देहरादून के अलावा पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी होने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में इस तरह से तेज बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब मॉनसून विदाई ले चुका है। वहीं अब बारिश की अवधि धीरे-धीरे कम होगी। हालांकि, तीव्रता आज की बारिश में काफी ज्यादा देखने को मिली है।
दरअसल, उत्तराखंड में सामान्यतः 15 जून से लेकर 15 सितंबर तक मॉनसून सीजन के तौर पर लिया जाता है। 15 जून से पहले होने वाली बारिश को प्री मॉनसून और 15 सितंबर के बाद होने वाली बारिश को पोस्ट मॉनसून कहा जाता है। लेकिन इस बार जिस तरह से मॉनसून कुछ दिन देरी से आया तो उसी तरह से यह माना जा सकता है कि मॉनसून जाने में भी थोड़ा समय लगा था। लेकिन बीच में एक हफ्ते का ड्राई सप्ताह बीता है, इसलिए पोस्ट मॉनसून की अवधि भी आगे खिसक गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून उत्तराखंड से अलविदा कर चुका है, लेकिन उसके बावजूद भी कई जगहों पर छोटी-छोटी एक्टिविटीज देखने को मिल सकती है। जिन्हें पोस्ट मॉनसून की श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब कोई बड़ा उलटफेर वातावरण में नजर नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से कोई बड़ा अलर्ट या फिर कोई चेतावनी वाली एक्टिविटीज देखने को मिले। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ एक जगह पर मध्यम से तीव्र बारिश तक देखने को मिल सकती है और यह एक ड्राई अवधि के बाद ज्यादातर देखने को मिलता है।

आगे पढ़ें

22 अक्टूबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। चारों धामों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट  22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधि-विधान से बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में होंगे।
सोमवार को गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मुहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 6 गते कार्तिक को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोग मूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए ले जाया जाएगा।
इसके तहत 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर में गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। मुखबा में पर गंगा मंदिर में उनकी भोग मूर्ति को विधि-विधान से शीतकाल 6 महीने के लिए स्थापित किया जाएगा।

आगे पढ़ें

भूख हड़ताल पर बैठे कोरंगा को जबरन उठा ले गई पुलिस
हल्द्वानी। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवा बेरोजगारों पर अब पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया है। हल्द्वानी में बीते 5 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को सोमवार को पुलिस जबरन उठाकर ले गई। इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और खींचतान हुई, जिसमें एक महिला के कपड़े भी फट गए। उधर राजधानी दून में आज भारी बारिश के बीच भी आंदोलनकारी छात्र धरने पर डटे रहे।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व हुए यूकेएसएसएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद से ही राजधानी दून सहित पूरे प्रदेश में युवाओं द्वारा लगातार सरकार के विरुद्ध धरने प्रदर्शन व भूख हड़ताल का दौर जारी है। आंदोलन युवाओं द्वारा निरंतर किया जा रहा है, इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए सरकार इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है, लेकिन प्रदेश के युवाओं की मांग है कि इस परीक्षा को तत्काल रद्द किया जाए और दोबारा से परीक्षा कराई जाए तथा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
एक तरफ जहां युवा बेरोजगार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं वहीं सरकार भी एसआईटी जांच से आगे बढ़ने को तैयार नहीं है। इसे लेकर मुख्यमंत्री धामी द्वारा भले ही यह कहा जा रहा हो कि वह किसी भी तरह की जांच को तैयार हैं लेकिन युवा छात्र उनका भरोसा नहीं कर रहे हैं उनका साफ कहना है कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी और सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते हैं वह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। युवा आज भारी बारिश के बीच भी राजधानी की सड़कों पर जमे रहे।
हल्द्वानी में जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पांचवें दिन आज पुलिस हड़ताल पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा को जबरन उठा कर ले गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के साथ इस दौरान युवाओं की भिड़ंत भी हुई, जिसमें महिलाओं के कपड़े तक फट गए। महिलाओं ने पुलिस पर बालों से घसीटने व अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस के इस तानाशाह रवैया को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई है।

आगे पढ़ें

जिलाधिकारी ने किया पार्किंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण
पौड़ी।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को पौड़ी नगर के विभिन्न पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका, जिला विकास प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों को जल्द से जल्द व्यवस्थित कर आम जनता को सुविधा उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी ने सबसे पहले छतरीधार पर नगर पालिका की स्थायी पार्किंग का सर्वे कर वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाने को कहा। इसके बाद अपर चोपड़ा स्थित जिला विकास प्राधिकरण की निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा लिया और निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जेल गधेरे में चिन्हित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया और कहा कि ऐसे स्थलों को चिन्हित कर पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सहूलियत मिल सके। एजेंसी के पास नगर पालिका पार्किंग का मार्ग ब्लॉक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग में फिक्स अलॉटमेंट की व्यवस्था की जाय और पार्किंग स्थल का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाय। जिलाधिकारी ने सत्यखाल-देहलचौरी मार्ग पर निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट को इस स्थल को टैक्सी स्टैंड के रूप में विकसित करने के लिए टैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय के पास और जिला अस्पताल परिसर के समीप प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग स्थलों का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर विस्तृत सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर बाजार में नगर पालिका की पार्किंग के स्थल पर अस्थायी टीनशेड डालकर कैफे संचालित होना पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त स्थान पर पार्किंग बनायी जाय तथा आवश्यकता होने पर पार्किंग स्थल के ऊपर कैफे का संचालन किया जाय। उन्होंने अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर समय समय पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, जिससे राहगीरों को सड़क पर चलने में सहूलियत हो। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गायत्री बिष्ट, जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे

आगे पढ़ें
वाहन चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार


देहरादून। वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रदीप पाल पुत्र राम तीर्थ निवासी 65 सोसाइटी एरिया, क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से बीती शाम झील तिराहा भारूवाला के पास से घटना में शामिल 2 आरोपियों को चुरायी गयी बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम लवी  पुत्र सुभाष  निवासी लेन नम्बर सी-20 ओगल भटृा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून व मानव गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ब्राहमणवाला ओपोजिट डाक्टर आलम, थाना पटेल नगर, देहरादून बताया। बताया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

आगे पढ़ें

सीबीआई जांच में खुली घोटाले की परतें,एम्स के पूर्व निदेशक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। ऋषिकेश स्थित एम्स  में 2.73 करोड़ रुपए के घपले का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व निदेशक समेत कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। आरोप है कि कोरोनरी केयर यूनिट की स्थापना के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। कई जरूरी उपकरण और सामग्री खरीदी ही नहीं गई और कागजों पर भुगतान दिखाकर ठेकेदार को अनुचित फायदा पहुंचाया गया। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) कर रही थी। सीबीआई की जांच में आरोपी की पुष्टि हुई है।
एंटी करप्शन ब्यूरो सीबीआई ने शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पाया गया कि एम्स ऋषिकेश के तत्कालीन निदेशक डा. रविकांत, तत्कालीन एडिशनल प्रोफेसर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डा. राजेश पसरीचा और तत्कालीन स्टोर कीपर रूप सिंह ने ठेकेदार के साथ मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया।
जानकारी के मुताबिक, यह ठेका 5 दिसंबर 2017 को दिल्ली की कंपनी को दिया गया था। वर्ष 2019 और 2020 के बीच में सामान की खरीदारी हुई थी। बावजूद इसके 16 बेड की केयर यूनिट एक भी दिन नहीं चली, जिसका लाभ आज तक मरीजों को नहीं मिला। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि ठेकेदार प्रो मेडिक डिवाइसेज नई दिल्ली ने न तो तय सामग्री उपलब्ध कराई और न ही निर्माण कार्य पूरा किया। स्टॉक रजिस्टर में इन वस्तुओं की एंट्री दर्ज थी। हैरानी की बात है कि इनमें से कोई भी वस्तु अस्पताल के पास मौजूद नहीं मिली। ऐेसे में जांच के दौरान यूनिट अधूरा और गैर-कार्यात्मक पाया गया।
संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट में साफ कहा गया कि 2.73 करोड़ रुपए की वस्तुएं और सिविल कार्य कभी पूरे हुए ही नहीं। फिर भी इनका भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि यह सब तत्कालीन निदेशक डा. रविकांत, डा. राजेश पसरीचा और स्टोर कीपर रूप सिंह की मिलीभगत से किया गया।
दिल्ली के शकरपुर स्थित प्रो मेडिक डिवाइसेज के मालिक पुनीत शर्मा को भी इस धोखाधड़ी का जिम्मेदार पाया गया। हालांकि, जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शर्मा का निधन हो चुका है। बावजूद इसके उनके फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित हुआ है।
सीबीआई ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह केवल वित्तीय गड़बड़ी ही नहीं बल्कि संस्थान की साख को भी गहरी चोट पहुंचाने वाला मामला है।
आगे पढ़ें

आगे पढ़ें
दुकान में जुआ खेलते हुए 13 पकड़े, लाखों की नगदी व ताश की गड्डियां बरामद
देहरादून। त्यौहारी सीजन के दौरान दुकान में जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक लाख 17 हजार की नगदी व ताश की तीन गड्डियंा बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली कि अटाल स्थित महेशानंद की दुकान में कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल उक्त दुकान में दबिश दी गयी, जहंा दुकान के अंदर 13 व्यक्ति ताश के पत्तो पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे तथा फर्श पर एक सफेद काली लाल चादर के उपर 500कृ500 के एक लाख 17 हजार रूपये के नोट पड़े हुए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। जुआरियों के नाम रोहन सिंह पुत्र भगत राम, निवासी ग्राम चलराणा पो. दईया थाना निरेवा शिमला हिमाचल प्रदेश, रविंद्र पुत्र दुलची राम, निवासी ग्राम ठंडना पो. धवास थाना चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, कमलजीत पुत्र मस्तराम, निवासी ग्राम बगाहर पो. धवास थाना चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, श्याम सिंह पुत्र दुलाराम,निवासी ग्राम वगाहर पो. धवास थाना चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, सचिन पुत्र केसर सिंह, निवासी ग्राम अटाल टुन्नी देहरादून, मोहन सटाईक पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम ठेकरा थाना नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश, जगदीश पुत्र मस्तराम, निवासी, थाना नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश, सतीश शर्मा पुत्र मायाराम शर्मा, निवासी ग्राम अटल ट्यूनिक देहरादून, रमेश पुत्र सादी राम, निवासी ग्राम अटल त्यूनी देहरादून, रमेश उर्फ रिठू पुत्र श्रवण कुमार, निवासी ग्राम अटल त्यूनी देहरादून, सुनील पुत्र रोशन लाल, निवासी ग्राम नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश, भानु शर्मा पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम अटल टुन्नी देहरादून व हेमराज पुत्र मेहसानानंद, निवासी ग्राम अटल शिवानी देहरादून बताये जा रहे है।
आगे पढ़ें
सीएम ने बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ 125 दिनों तक राज्य के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 240 बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी लाभार्थी योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक प्रणव चौंपियन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

बच्चों में फैल रहा हैंड फुट-माउथ डिजीज संक्रमण , अलर्ट जारी
देहरादून। शहर में छोटे बच्चों के बीच हैंड, फुट, माउथ डिजीज (एचएफएमडी) तेजी से फैल रही है। बुखार, गले में दर्द और शरीर पर फफोले जैसे लक्षणों के साथ यह बीमारी बच्चों को परेशान कर रही है।
बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी कॉक्ससैकी वायरस से होती है और एक बच्चे से दूसरे में बहुत तेजी से फैल जाती है। यही वजह है कि अस्पतालों में रोजाना इसके मरीज बढ़ रहे हैं और कई स्कूलों ने भी अभिभावकों के लिए सर्कुलर जारी किया है।
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन चार से पांच बच्चे एचएफएमडी के लक्षण लेकर पहुंच रहे हैं।
मुंह के छाले और हाथ-पैरों पर दाने आने के कारण बच्चे को तेज दर्द रहता है। छालों के कारण बच्चे को खाने में भी कठिनाई होती है। ऐसे बच्चों को 5 से 7 दिन तक आइसोलेट करना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण फैल न सके।
शहर के कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों को सर्कुलर भेजकर अपील की है कि अगर बच्चे में बुखार, छाले या दाने जैसे लक्षण दिखें तो उसे स्कूल न भेजें। विशेषज्ञों का कहना है कि एक संक्रमित बच्चा कई अन्य बच्चों को संक्रमित कर सकता है, इसलिए रोकथाम बेहद जरूरी है। बताया कि छह साल से कम उम्र के बच्चे एचएफएमडी की चपेट में जल्दी आते हैं। वयस्कों में इसके फैलने की संभावना बहुत कम रहती है।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कौशिक के अनुसार अगर बच्चे को लगातार बुखार बना रहे, दाने और फफोले बढ़ते जाएं या बच्चा खाना-पीना छोड़ दे, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। समय रहते इलाज होने पर यह बीमारी 6-7 दिनों में ठीक हो जाती है और जटिलता का खतरा नहीं रहता।
आगे पढ़ें

एक ही साल में तोड़ा देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा ने दम
पिथौरागढ। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाली विमान सेवा एक साल के अंदर ही बंद हो गई। इस हवाई सेवा के बंद होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को बड़ा झटका लगा है।

पिछले 14 दिन से विमान सेवा बंद है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद भी कम है। फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी। अब नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है।
राजधानी देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच बीते साल सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। इस सेवा का दुर्गम जिले पिथौरागढ़ के लोगों के साथ ही पर्यटकों को लाभ मिल रहा था। लेकिन यह सेवा एक साल में ही जवाब दे गई। जानकारी के मुताबिक फ्लाई बिग कंपनी ने इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब नई कंपनी इस रूट पर विमान का संचालन करेगी। पिथौरागढ़ एक महीने पहले किए गए टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं। इससे सीमांत के लोग परेशान हैं। अब जिले के लोगों को बदहाल सड़क से देहरादून आवाजाही करने के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होगा। देहरादून से टैक्सी और बस से पहुंचे में 15 घंटे से अधिक का समय लगते है।दीपावली पर्व पर देहरादून से पिथौरागढ़ और यहां से अन्य शहरों के लिए जाने वाले प्रवासियों ने विमान सेवा का टिकट बुक किया था, लेकिन अब उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दीपावली तक नया विमान नहीं उड़ेगा. ऐसे में प्रवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।आगे पढ़ें
तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हरिद्वार। देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेहवड खुर्द उर्फ नागल निवासी इकराम देर रात मेहवड पुल से पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मेहवड के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। गांव के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग भी उठाई है। वही पुलिस ने हादसे का कारण बनी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Next Post

वाहन चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार ।

वाहन चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार । देहरादून। वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रदीप पाल पुत्र राम तीर्थ निवासी 65 सोसाइटी एरिया, क्लेमेंट […]

You May Like