HTML tutorial

भाजपा ने जारी की जिप अध्यक्ष और प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

आपको सपरिवार पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय सपताहिक समाचार पत्र http://ukpkg.com , http://pkgnews24.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल परिवारों की ओर से रक्षाबंधन की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏

भाजपा ने जारी की जिप अध्यक्ष और प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 4 जिला पंचायत अध्यक्षों एवं 14 ब्लॉक प्रमुख के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के 14 अन्य प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ अब तक 77 प्रत्याशियों की सूची पार्टी द्वारा जारी कर दी गई है । शेष ब्लॉक प्रमुखों के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान जल्दी पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा ।

सूची सलगन

 

आगे पढ़ें

उतराखंड मे सौहार्द का वातावरण, धराली आपदा पर पूर्व सपा सांसद का बयान आपत्तिजनक :बीजेपी

जनसहयोग से थराली को खड़ा भी करेंगे और लैंड जिहाद को नेस्तनाबूद भी : भट्ट

तत्काल माफी मांगे सपा नेता, कांग्रेस भी स्थिति करे स्पष्ट: भट्ट

देहरादून 9 अगस्त। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने धराली आपदा पर पूर्व सपा सांसद के टी हसन के बयान को पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बताया है। उन्होंने पलटवार कर कहा, ऐसी विचारों से हिमाचल की कांग्रेस सरकार विचलित होगी,लेकिन उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और वह धराली को फिर से खड़ा कर लैंड जिहाद को नेस्तनाबूद भी करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में आए जल प्रलय से सभी लोग दुखी हैं। लेकिन वह ऐसे दुख की घड़ी में भी झूठे राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सपा नेता हसन का धराली आपदा को धार्मिक अतिक्रमण से जोड़ने वाला बयान बेहद निंदनीय, असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी के नेता प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों को भी हिंदू मुस्लिम के चश्मे से देखते हैं। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की शीर्ष पार्टी सपा का रुख हमेशा से सनातन विरोधी रहा है, लेकिन इस तरह के शोकाकुल माहौल के लिए धार्मिक अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराना, विरोध की पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण है और सभी मिलजुलकर रहते हैं। जनता के सहयोग से हम इस आपदा से पार पा लेंगे। फिलहाल तो हमारी प्राथमिकता आपदा से एक एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर, फिर से धराली को खड़ा करना है। लेकिन राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए सरकार की कार्रवाई जारी रहेंगी। एक भी अवैध धार्मिक अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा और हर कीमत पर ऐसे निर्माणों को बुल्डोज किया जाएगा। सनातन विरोधी और डेमोग्राफी बदलने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

इस बयान के आधार पर उन्होंने देवभूमि के कांग्रेसी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कई गंभीर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि क्या स्थानीय कांग्रेस नेता मानते हैं कि अवैध मजारों, मदरसों पर कार्यवाही आपदा का कारण है? क्या उन्हें डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों पर बुलडोजर चलना अनुचित लगता है? क्या सुविधावादी हिंदू बने कांग्रेस नेता सपा का सार्वजनिक विरोध करेंगे? क्या वे देवभूमि और सनातन के अपमान के लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व से नमाजवादी पार्टी से संबंध तोड़ने का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है कि दुख की घड़ी में कौन उनके साथ खड़ा है। लिहाजा समय आने पर सबका हिसाब बराबर करेगी।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

आगे पढ़ें

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने मौके पर से पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी

UK09 TA 0891महिंद्रा बोलेरो कमांडर लमगांव से ऋषिकेश जा रही थी

UK07 AF 8138 वेगनार ऋषिकेश से चंबा की ओर आ रही थी
शाबली से 2 किलोमीटर नीचे जल संस्थान के टैंक के पास हुई आमने-सामने की भिड़ंत
वेगनर को महिला चला रही थी ज्यादा स्पीड होने की वजह से रॉन्ग साइड चली गई दोनों तरफ की सवारीयों को मामूली चौट आयी
वेगनर चालक और सवारी गाड़ी किनारा करके भाग गए।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने मौके पर से पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी और हल्के-फुल्की चोटिल व्यक्तियों को फर्स्ट ऐड करने में मदद की।

Next Post

धराली पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

*धराली पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण । उत्तरकाशी । धराली । रिपोर्ट मदन पैन्यूली *SDRF, ITBP और स्वास्थ्य टीमों का हौसला बढ़ाया, आज 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण* *आपदा के बीच रक्षाबंधन का संदेश, स्वास्थ्यकर्मियों ने बांधी राखियां, […]

You May Like