
बुलेरो वाहन दुर्घटना में चालक की मौत ।
बडकोट ।
रविवार सुबह करीब चार बजे खरादी कुर्सिल मोटर मार्ग पर नगाण गांव से 1 किलोमीटर आगे बुलेरो वाहन दुर्घटना में वाहन चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी ।
थाना अध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि
रविवार सुबह करीब 4:00 बजे संतोष पुत्र बूटा राम निवासी स्यालव थाना बड़कोट नगाण गांव से बुलोरो वाहन लेकर बड़कोट आ रहा था । जिसका वाहन नगाड गांव के आगे सड़क से नीचे करीब 70-80 मीटर खाई में जा गिरा । जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं । आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। मौके पर पुलिस sdrf मौजूद हैं।



