HTML tutorial

बडकोट तहसील के नन्द गांव में ग्राम सभा की अहम बैठक, विवाह समारोहों में मांस–मदिरा पर प्रतिबंध ।

Pahado Ki Goonj

बडकोट तहसील के नन्द गांव में ग्राम सभा की अहम बैठक, विवाह समारोहों में मांस–मदिरा पर प्रतिबंध ।

उत्तरकाशी । बडकोट । रिपोर्ट मदन पैन्यूली

बडकोट तहसील के नन्द गांव में मंदिर परिसर में एक आम ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सभा के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ग्राम क्षेत्र में होने वाले आधुनिक विवाह समारोहों में हो रहे अनावश्यक खर्चों एवं बाहर से थोपी जा रही परंपराओं पर गंभीर चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विवाह संस्कार अपनी स्थानीय संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप ही संपन्न किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्राम सभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले विवाह समारोहों में मेहंदी व अन्य आयोजनों के दौरान मांस व मद्यपान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
ग्राम सभा ने यह भी निर्णय लिया कि सभी विवाह संस्कार हिंदू रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार ही किए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति मेहंदी अथवा विवाह समारोह में मांस या मदिरा का वितरण या व्यवस्था करता पाया गया, तो उस पर ₹51,000 का दंड लगाया जाएगा।
इसके साथ ही ग्राम सभा क्षेत्र में होने वाले किसी भी प्रकार के चुनाव में शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के प्रलोभन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। इस नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर भी ₹51,000 का दंड निर्धारित किया गया है।
बैठक में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इन निर्णयों की सराहना की और ग्रामवासियों ने ग्राम सभा के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने का आश्वासन दिया।

Next Post

देश में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ जानिए सभी समाचार

*भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।* *देहरादून।* ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई […]

You May Like