https://www.facebook.com/share/v/1EwEPLvPRn/
आगे पढ़ें
DM के अच्छे कार्य करने से जनता को मिल रहा न्याय
राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार !”*
*प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।*
*हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। aa
https://x.com/pushkardhami/status/1892087803158331768?s=08
आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।आगे पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना (चकराता) के विद्यार्थियों ने भेंट की। इसके बाद छात्र – छात्राओं ने विधानसभा में विधानसभा सत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आगे पढ़ें
आगे पढ़ें
आईएसबीटी में जनमानस एवं आवागमन करने वाली वाहनों को जल्द मिलने जा रही है सुगम सुविधा की सौगात: डीएम।
जनमानस के लिए ISBT में सुगम यातायात/आवागमन व्यवस्था का लोकार्पण इसी सप्ताह: डीएम
आईएसबीटी प्लाईओवर पर साइनेज, रिफ्लेक्टर, डिवाईडर सम्पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के साथ जनमानस को किया जाएगा विधिवत् समर्पित उद्घाटन की तैयारी तेज
आईएसबीटी सुगम सुव्यवस्थित यातायात सुधारीकरण कार्य पूर्णता की ओर।
अब मुसाफिर एवं वाहनों के आवागमन में नहीं होगी कठिनाई: डीएम
देहरादून दिनांक 19 फरवरी 2025, (जि.सू.का), डीएम सविन बसंल के निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने व छोटे वाहनो हेतु पार्किंग निर्माण कार्य तथा कारगी चौक की तरफ यूटर्न हेतु फ्लाईओवर सुधारीकरण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जनमानस को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटिरिंग करते रहे हैं, साथ ही निर्माणधीन कार्यों का डीएम एवं एसएसपी कई बार निरीक्षण कर, कार्यों को तेजी से पूर्ण करने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आईएसबीटी में हो रही जनमानस को समस्या के चलते, डीएम श्री बंसल ने आईएसबीटी पर यातायात प्लान के सुधारीकरण की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आईएसबीटी पर सुधारीकरण कार्य धरातल पर उतारे गए हैं। जल्द ही इन सुविधाओं को जनमानस को विधिवत् समर्पित कर दिया जाएगा।
आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु स्थल निर्धारित कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज किये जा रहे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित की कार्यवाही की जा रही है।
आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक प्लान में सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। वहीं आईएसबीटी प्लाईओवर पर पूर्ण सुरक्षा उपाय करते हुए कारगी की ओर लेफ्ट टर्न कर दिया गया है। आईएसबीटी पर 4 पार्किंग कलर कोड में का कार्य पूर्ण हो गया है।
जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में संचालित अव्यवस्था से जनमानस को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए, आवागमन करने वाले समुचित व्यवस्था को सुगम करने के लिए अभिनव प्रयास किया है। जिसके चलते आईएसबीटी में यातायात संचालन एवं समुचित सुविधा को व्यवस्थित रूप में संपादित होने जा रही है।
आगे पढ़ें
मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनमानस को मिले त्वरित न्याय के निर्देशों को धरातल पर तेजी से उतारने को डीएम संकल्परत।
डीएम ने 97 वर्षीय वृद्ध महिला को सम्पति पर कब्जा दिलाकर, जनमानस में सरकार पर भरोसा रखने का सन्देश दिया
डीएम सविन की अदालत में 97 वर्षीय शारीरिक रूप से अक्षम बजुर्ग महिला एवं 80 वर्षीय बेटी को मिला न्याय
25 वर्षों से न्याय की आस लगाए बुजर्ग महिला को डीएम ने दिलाया 2 माह के भीतर न्याय
80 वर्षीय नीना गुरुंग गत 25 वर्ष से अपनी जमीन छुड़ाने के लिए खा रहे थे दर-दर की ठोकरे
डीएम बंसल के आदेश पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने तेजी से कार्रवाई कर वृद्ध महिला की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया।
डीएम ने शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय महिला की संपत्ति दिलाकर सरकार/जिला प्रशासन की पारदर्शी कार्यशैली का दिया संदेश
मामला संज्ञान आते डीएम ने सील कराया था अनाधिकृत गैस गोदाम, बुजुर्ग महिला को दिलाया भूमि पर कब्जा
लेण्डफ्राड पर प्रशासन का त्वरित/सुखमय एक्शन।
जन न्याय के लिए डीएम की कोर टीम सदैव रहती है तत्तपर
डीएम की कोर टीम की न्यायप्रिय सिपाही एसडीम कुमकुम जोशी5
देहरादून दिनांक 19 फरवरी 2025 , जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि के असली मालिक 97 वर्षीय बुर्जुग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया है। डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में संज्ञान में आया था मामला, जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज 03 जनवरी को गैस गोदाम सील करा कराया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था गैस गोदाम भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने हेु 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे। जिलाधिकारी सविन बंसल के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी, जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। आज आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने आज जिला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से जहां एक शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय बुर्जुग महिला लीला देवी, उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढा है। वहीं अपनी सम्पत्ति की चाबी पकड़ते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बसंल, एसडीएम कुमकुम जोशी, उनकी टीम को साधुवाद दिया। डीएम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस गोदाम का अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि इतने लम्बे समय से जिम्मेदार विभागों ने क्यों नही की, विभागीय अधिकारियों के प्रकरण पर संज्ञान न लिए जाने पर हैरानगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी एवं नियम कहां थे क्यों नही लिया गया सख्त एक्शन। अवैधरूप से संचालित गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने की तैयारी, अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे। महिला ने अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि रायपुर में उनकी स्थिति को देखते हुए रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति द्वारा वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने हेतु दिया गया था, जिसकी लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से किराया देना बंद कर दिया तथा अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर दी प्रकरण को गंभीरता से लेते डीएम ने स्पष्ट जांच के साथ उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे।