ऋषिकेश। शनिवार की सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस द्वारा रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी शिनाख्त करवाई गई। अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। जिसमें दो संकाय अध्यक्ष तथा चार सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल हैं।अंकिता भंडारी का दाह संस्कार श्रीनगर में किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात श्रीनगर ले जाया जाएगा। जिसके लिए ऋषिकेश से वाहन की व्यवस्था की गई है।
भाजपा ने दिखाया अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी के पिता और भाई को बाहर का रास्ता
Sat Sep 24 , 2022
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को पार्टी से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने भी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाल दिया है। […]

You May Like
-
उत्तराखंड गढ़वाल रियासत की दूसरी राजधानी के नाम से प्रचलित राजा के दीवान के निवास स्थान लिखवार गावँ के प्रसिद्ध स्व संग्राम सेनानी श्री लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली की स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन के तृतीय दिवस ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी व्यास श्री दुर्गेश महराज से आशीर्वाद लेते हुए
Pahado Ki Goonj June 9, 2018