हल्द्वानी।सुशीला तिवारी अस्पताल से कोरोना संक्रमित दुष्कर्म का आरोपित फरार हो गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज से फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह आरोपी बाथरूम जाने के बहाने वाशरूम में गया। जहां से वह फरार हो गया।
12 जनवरी को एक किशोरी ने बनभूलपुरा थाने में रवीश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपित को 13 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। कोविड जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आरोपित को पुलिस निगरानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में क्वारन्टीन किया गया था।
विस अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल व रामशरण नौटियाल ने किया नामांकन पर्चा दाखिल
Tue Jan 25 , 2022
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा चकराता से जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने नामांकन किया। राज्य में नामांकन प्रकिया 21 जनवरी से शुरू हो गई थी।चकराता सीट से भाजपा […]

You May Like
-
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। किया
Pahado Ki Goonj March 14, 2023

