देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश भर में जगह-जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग परेशान हैं। अपना रोजगार खो चुके निम्न वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने और खाने वाली जनता पर लम्बे लॉकडाउन का खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में सभी सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं द्वारा अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को मदद उपलब्ध करवायी जा रही है।
आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी अपने ’आम आदमी की रसोई’ कार्यक्रम के तहत लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सो पाये।
आम आदमी पार्टी देहरादून भी अपने ’आम आदमी की रसोई’ अभियान के तहत राजधानी में जगह-जगह प्रभावित जरूरतमंदों को लगातार भोजन के साथ साथ कच्चा राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी देहरादून द्वारा कारगी ग्रांट क्षेत्र में भोजन सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें दो सौ जरूरतमंद को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, मुलकराज, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, कमलेश शर्मा, सलमान खान आदि का विशेष योगदान रहा।
दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत
Wed Apr 22 , 2020
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों स्थानीय निवासी बताए गए हैं। दोनों मरीजों को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद हालत बिगड़ने पर दोनों को आईसीयू में भर्ती […]

You May Like
-
केवी ग्वालदम के शिवांग का हुआ डीएलईपीसी के लिए चयन
Pahado Ki Goonj September 20, 2021