मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत बुधवार 16 मई को नई टिहरी के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र बुधवार को प्रातः 8ः50 पर जीएमवीएनहट्स, टिहरी लेक पहुंच कर टिहरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पूर्वाहन 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक मंत्रीमण्डल की बैठक(फ्लोटिंग मैरिना बोट) में प्रतिभाग करेंगे।
मुुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट की अहम बैठक को टिहरी झील में आयोजित करने की अभिनव पहल की है। इस तरह की बैठकें राज्य के विकास के लिए बहुआयामी तरीके से फायदेमंद साबित होंगी। इस पहल के पीछे सरकार का स्पष्ट मकसद है कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के द्वार जाकर अपने फैसले ले। देहरादून से बाहर राज्य के दूरस्थ से दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना भी इस पहल का हिस्सा है। टिहरी में कैबिनेट बैठक के माध्यम से न सिर्फ टिहरी के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की संभावनाओं को दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि टिहरी के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य से रूबरू होने का अवसर भी है। कुल मिलाकर टिहरी जैसे दुर्गम जिलों में पलायन और विस्थापन के जो अभिशाप लोगों ने झेले, उनका समाधान तलाशकर उसे टिहरी की ताकत बनाने की कोशिश करेंगे ताकि बदलाव की किरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचा सकें।
कर्नाटक से बोरिया बिस्तर लपेटकर दिल्ली वापिस आती कांग्रेस की पलटन में राहुल गांधी
Tue May 15 , 2018
कर्नाटक से बोरिया बिस्तर लपेटकर दिल्ली वापिस आती कांग्रेस की पलटन में राहुल गांधी Views: 410

You May Like
-
कड़ी सुरक्षा लेकिन लगे जय श्रीराम के नारे
Pahado Ki Goonj September 30, 2020



हट्स, टिहरी लेक पहुंच कर टिहरी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पूर्वाहन 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक मंत्रीमण्डल की बैठक(फ्लोटिंग मैरिना बोट) में प्रतिभाग करेंगे।